
'प्रोटेम स्पीकर पर फैसला परंपरा के खिलाफ', बोले जयराम रमेश, किरेन रिजिजू ने किया पलटवार
AajTak
कांग्रेस नेता जयराम रमेश के बयान पर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि मुझे बहुत खेद के साथ कहना पड़ रहा है कि कांग्रेस पार्टी इस तरह की बातें करती है. सबसे पहले तो उन्होंने प्रोटेम स्पीकर को लेकर मुद्दा बनाया. प्रोटेम स्पीकर का यह पद बहुत ही अस्थायी होता है, वे नए स्पीकर के चुनाव तक अपनी भूमिका निभाते हैं.
बीजेपी सांसद भर्तृहरि महताब को 18वीं लोकसभा का प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया है. इस पर सियासत गरमा गई है. कांग्रेस ने इस फैसले पर कड़ी नाराजगी जाहिर की है. जयराम रमेश ने कहा कि परंपरा के अनुसार जो सांसद अधिकतम कार्यकाल पूरा कर लेता है, उसे प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया जाता है, इसलिए जो फैसला किया गया है, वह परंपरा के खिलाफ है. 18वीं लोकसभा में कांग्रेस के कोडिकुन्निल सुरेश और वीरेंद्र कुमार (बीजेपी) दोनों ही अपना 8वां कार्यकाल पूरा कर रहे हैं. वीरेंद्र कुमार अब मंत्री हैं. इसलिए, उम्मीद थी कि के सुरेश को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया जाएगा, लेकिन भाजपा के भर्तृहरि महताब को नियुक्त किया गया है. उन्होंने कहा कि वे (भाजपा) 'बुलडोजर की राजनीति' की मानसिकता से उबर नहीं पाए हैं.
जयराम रमेश ने कहा कि मुझे लगता है कि पीएम मोदी दलितों के खिलाफ हैं, के. सुरेश दलित हैं. हर कोई सोच रहा था कि के. सुरेश प्रोटेम स्पीकर होंगे. हमें संविधान के आधार पर 2024 का जनादेश मिला है. वे संविधान बदलना चाहते थे. इसलिए हम कह रहे हैं कि वे दलितों के खिलाफ हैं. कांग्रेस नेता ने कहा कि भर्तृहरि महताब को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त करके संविधान का अपमान किया गया है.
कांग्रेस नेता के इस बयान पर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि मुझे बहुत खेद के साथ कहना पड़ रहा है कि मुझे शर्म आती है कि कांग्रेस पार्टी इस तरह की बातें करती है. सबसे पहले तो उन्होंने प्रोटेम स्पीकर को लेकर मुद्दा बनाया. प्रोटेम स्पीकर का यह पद बहुत ही अस्थायी होता है, वे नए स्पीकर के चुनाव तक अपनी भूमिका निभाते हैं, उन्हें कोई भी व्यावसायिक लेन-देन या कुछ भी नहीं करना होता है और प्रोटेम स्पीकर की भूमिका सीमित होती है. उन्होंने भर्तृहरि महताब के नाम पर आपत्ति जताई. भर्तृहरि महताब लगातार 7 बार के सांसद हैं और इस समय वे सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले सदस्य हैं. उन्होंने (कांग्रेस) सुरेश कोडईकनाल का नाम लिया, उनका कुल कार्यकाल 8 बार का रहा है, लेकिन वह लगातार 8 बार के सांसद नहीं हैं. 1998 और 2004 के आम चुनावों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. उन्होंने कहा कि व्यवस्था का उल्लंघन सिर्फ उन्हीं लोगों को महसूस होगा, जिन्होंने व्यवस्था और उसके नियमों को नहीं पढ़ा है. हमने इसी परंपरा का पालन किया है.
किरेन रिजिजू ने कहा कि कांग्रेस ने प्रोटेम स्पीकर को लेकर मुद्दा बनाया है. हम सब और प्रधानमंत्री मोदी की इच्छा है कि ये स्पेशल सेशन अच्छे से चले, विशेष सत्र आराम से चलता है. देश हम लोगों को देख रहा है. आज कांग्रेस ने कहा कि प्रोटेम स्पीकर बनाते समय बीजेपी ने नियम को तोड़ा है.

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.



