
प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले Rahul Gandhi- देश में लोकतंत्र हुआ करता था, अब तानाशाही है
Zee News
राहुल गांधी ने कहा, 'प्रधानमंत्री जी, कल लखनऊ में थे, लेकिन लखीमपुर खीरी नहीं जा पाए.' उन्होंने कहा, 'हम दो मुख्यमंत्रियों के साथ लखनऊ जाने और लखीमपुर खीरी जाकर परिवारों से मिलने का प्रयास करेंगे.
नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा, प्रियंका गांधी वाद्रा को हिरासत में लिए जाने और पार्टी के कुछ दूसरे नेताओं को उत्तर प्रदेश में जाने से रोके जाने के पसमंजर में बुधवार को दावा किया कि भारत में लोकतंत्र हुआ करता था, लेकिन अब तानाशाही है.
उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि उत्तर प्रदेश में अपराधियों खुले घूमने की आजादी है, जबकि पीड़ितों को जेल में डाल दिया जाता है. राहुल गांधी ने संवाददाताओं से बातचीत में बताया कि वह छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल और पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के साथ लखीमपुर खीरी जाकर पीड़ित परिवारों से मिलने की कोशिश करेंगे. उन्होंने कहा, 'किसानों को जीप के नीचे कुचला जा रहा है. भाजपा के मंत्री और उनके पुत्र पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है. किसानों पर सिस्टमैटिक ढंग से हमला किया जा रहा है.'

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










