
प्रेस कॉन्फेंस के बीच Jr NTR ने की ऐसी हरकत, सीट से उछल पड़े Rajamouli
AajTak
रामगोपाल वर्मा ने ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा- डेंजरस 2.0. साथ में शॉकिंग इमोजी भी बनाया है. वीडियो की धमाकेदार शुरुआत होती है जूनियर एनटीआर और राजामौली के बीच हुए वाकये से. जहां जूनियर एनटीआर प्रेस कॉन्फ्रेंस के बीच बैठे राजामौली को चुपके से गुदगुदी करते हैं.
एस एस राजामौली की फिल्म RRR तो आपने देखी ही होगी, लेकिन आपने राजामौली, जूनियर एनटीआर और रामचरण के बीच की शानदार बॉन्डिंग का नजारा नहीं देखा होगा. तो देर किस बात की है, डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने तीनों सेलेब्स के बीच के अनसीन 'डेंजरस' बॉन्ड का वीडियो शेयर किया है.
जूनियर एनटीआर-रामचरण की मस्ती
आपको गुदगुदाने वाला ये गुदगुदी का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. रामगोपाल वर्मा ने ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा- डेंजरस 2.0. साथ में शॉकिंग इमोजी भी बनाया है. वीडियो की धमाकेदार शुरुआत होती है जूनियर एनटीआर और राजामौली के बीच हुए वाकये से. जहां जूनियर एनटीआर प्रेस कॉन्फ्रेंस के बीच बैठे राजामौली को चुपके से गुदगुदी करते हैं. अचानक हुई इस हरकत से राजामौली शॉक्ड हो जाते हैं. वे चिल्लाते हुए अपनी सीट से उठते हैं.
Alia Bhatt-Ranbir Kapoor Wedding: कपूर खानदान की बहू बनने जा रहीं आलिया, वायरल हुआ ऋषि-नीतू का वेडिंग कार्ड
DANGEROUS 2.0 😳😳😳 pic.twitter.com/Hy2Q6epTPl
ये वीडियो नहीं देखा तो क्या देखा?

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












