
प्रेमिका के चक्कर में बेटा-बेटी, बीवी और दोस्त का कत्ल, घर में दफना दी तीन लोगों की लाशें
Zee News
पुलिस ने बताया कि आरोपी इतना शातिर था कि उसने कासगंज में अपने एक दोस्त की हत्या कर, खुद को मरा हुआ साबित कर दिया और इसके बाद छिप कर कहीं रहने लगा.
नोएडाः महिला पुलिसकर्मी के प्यार में पागल होकर तीन साल पहले वैलेंटाइन-डे के दिन कथित तौर पर बीवी और बच्चों का कत्ल कर, उन्हें घर के बेसमेंट में दफनाने वाले एक शख्स को बुधवार की रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने मुल्जिम की बीवी और बच्चों के कंकाल भी बरामद कर लिए हैं. पुलिस ने बताया कि आरोपी इतना शातिर था कि उसने कासगंज में अपने एक दोस्त की हत्या कर, खुद को मरा हुआ साबित कर दिया और इसके बाद छिप कर कहीं रहने लगा. ससुर को था दामाद पर बेटी और नाती- नातिन की हत्या का शक अपर पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) अंकुर अग्रवाल ने बताया कि थाना बिसरख क्षेत्र के पंच विहार कॉलोनी में रहने वाले राकेश ने पत्नी रत्नेश, बेटे अर्पित (3 वर्ष) और बेटी अवनी (2 वर्ष) की हत्या कर उनके शवों को मकान के बेसमेंट में दबा दिए थे. इस मामले में रत्नेश के पिता मोतीलाल ने थाना बिसरख में 2018 के फरवरी महीने में बेटी और नाती- नातिन की अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. उन्होंने अपने दामाद राकेश पर अपहरण की आशंका व्यक्त की थी. थाना बिसरख पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










