
प्री-वेडिंग शूट और समंदर का उफान... लहरों में समा गई दुल्हन की सहेली, गुजरात में दर्दनाक हादसा
AajTak
वो अपनी सहेली की शादी की खुशियां बांटने गई थी… लेकिन कुछ ही पलों में समंदर की लहरों में बह गई. गुजरात के गिर सोमनाथ के वेरावल में शादी से पहले का एक प्री-वेडिंग फोटोशूट दर्दनाक हादसे में बदल गया. 23 साल की ज्योतिबेन परमार समुद्र की लहरों में बह गई. कैमरे के सामने मुस्कान बिखेरने पहुंचे लोग मातम में डूब गए. कुछ ही मिनटों में चीख-पुकार मच गई.
गुजरात के गिर सोमनाथ जिले के वेरावल में दर्दनाक घटना सामने आई है. शादी से पहले का खूबसूरत सपना प्री-वेडिंग फोटोशूट के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया. तूफानी अरब सागर की लहरों में एक युवती बह गई, इस दौरान बाकी चार लोगों को किसी तरह बचा लिया गया.
जानकारी के अनुसार, यह हादसा आदरी बीच पर हुआ, जो अपने सुंदर नजारों और फोटोशूट के लिए मशहूर है. यहां एक कपल शादी से पहले फोटोशूट करने पहुंचा था. दुल्हन के साथ उसकी एक सहेली 23 साल की ज्योतिबेन हरसुख भाई परमार भी आई थी. कपल और तीन अन्य लोग समुद्र किनारे सेल्फी ले रहे थे, तभी अचानक तेज और ऊंची लहरें उठीं और पांचों को अपनी चपेट में ले लिया.
यहां देखें Video
समंदर के उफान के बीच दूल्हा-दुल्हन समेत चार लोगों ने हाथों की जंजीर बनाकर किसी तरह खुद को बाहर निकाल लिया, लेकिन ज्योति लहरों की रफ्तार में बह गई. देखते ही देखते वह समंदर में ओझल हो गई और चीख-पुकार मच गई.
घटना के बाद एनडीआरएफ, मरीन पुलिस, वेरावल फायर डिपार्टमेंट और स्थानीय मछुआरों की टीम ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. खोज अभियान लगातार जारी है, लेकिन 24 घंटे से ज्यादा बीत जाने के बावजूद ज्योति का कोई पता नहीं चल सका है.
यह भी पढ़ें: थाईलैंड में भोपाल के युवक की डूबने से मौत, कंपनी के टूर पर गया था विदेश; शव लाने में जुटी सरकार

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












