
प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस संग खेला गोल्फ, शेयर कीं फोटोज
AajTak
पहली तस्वीर में प्रियंका को निशाना लगाते देखा जा सकता है. दूसरी तस्वीर में वह पति निक जोनस, उनके भाई केविन जोनस और दोस्तों संग चिल करती नजर आ रही हैं. तीसरे फोटो में वह अपनी जैकेट फ्लॉन्ट करते हुए पोज कर रही हैं. प्रियंका ने साथ ही एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें निक जोनास स्टेज पर परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं.
ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने पति निक जोनस को उनके कॉन्सर्ट टूर में सपोर्ट कर रही हैं. प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं. निक जोनस के कॉन्सर्ट संग अन्य चीजों से जुड़ी तस्वीरें प्रियंका शेयर करती रहती हैं. अब प्रियंका चोपड़ा ने कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह गोल्फ खेलती दिख रही हैं.More Related News

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












