
प्रियंका गांधी की यूपी कांग्रेस से रुखसती क्यों हुई, ये हैं 4 अटकलें
AajTak
हो सकता है कि प्रियंका गाधी को 2024 लोकसभा चुनावों में कोई महत्वपूर्ण भूमिका मिलने वाली हो, पर जिस तरह से यूपी कांग्रेस के प्रभारी से उनकी छुट्टी की गई उससे तो यही लगता है कि उनके प्रभाव को कमतर किया जा रहा है. क्योंकि पिछले महीने यूपी कांग्रेस कार्यसमिति में भी प्रियंका के खास लोगों को जगह नहीं मिल सकी थी.
प्रियंका गांधी को यूपी के प्रभारी पद से कांग्रेस ने छुट्टी कर दी है. इसे लेकर तरह-तरह की अफवाहों का बाजार गर्म है. कोई कह रहा है कि उन्हें 2024 के लोकसभा चुनावों में बड़ी जिम्मेदारी मिलने वाली है. वहीं कुछ लोग कह रहे हैं कि प्रियंका को कांग्रेस में महत्वहीन बनाए रखने की साजिश चल रही है. कांग्रेस नेता कह रहे हैं कि उनको हटाया नहीं गया है, उन्होंने खुद ही पूरे देश के लिए काम करने की इच्छा जताई है.इसमें कोई 2 राय नहीं हो सकती है कि प्रियंका गांधी वाड्रा के लिए केवल यूपी में काम करने के बजाय पूरे देश में काम करना ज्यादा सम्मान की बात है और वो उसके उपयुक्त भी हैं.
इसके साथ ही प्रियंका गांधी ने काफी समय से यूपी में आना जाना भी कम कर दिया था जिससे ये संकेत मिलने लगे थे कि वो यूपी के प्रभार से मुक्त होना चाहती हैं. पर कांग्रेस में आज भी यूपी को मजबूत करने के लिए उनके जितना बड़े कद का कोई और नहीं है. अविनाश पांडे पुराने कांग्रेसी हो सकते हैं पर यूपी में आज भी कांग्रेस से बाहर उन्हें कोई नहीं जानता है. पिछले महीने जब प्रदेश कार्यसमिति का गठन किया गया तो भी प्रियंका गांधी के करीबी लोगों की छुट्टी कर दी गई . तो क्या पार्टी के अंदर उनके लिए सब ठीक नहीं चल रहा है. क्या राहुल गांधी और उनके बीच कुछ तनाव है या पार्टी पर वर्चस्व की जंग चल रही है. आईए देखते हैं कि वास्तव में क्या हो रहा है कांग्रेस के अंदर?
1-क्या संदीप सिंह बन गए कारण
यूपी में प्रियंका के लाख प्रयासों के बावजूद कांग्रेस क्यों नहीं उठ पाई इसके बारे में किसी पुराने नेता से पूछने पर बात आकर उनके निजी सचिव संदीप सिंह पर रुक जाती है. संगठन का ढांचा तय करने से लेकर प्रियंका से मुलाकात तक में उनके हस्तक्षेप के इतने किस्से सुनने को मिल जाएंगे कि आपको पहले यकीन ही नहीं होगा.
प्रियंका के मुलाकातियों की लिस्ट संदीप से ही होकर गुजरती रही है और जिसे वह नहीं चाहते, उसका नाम तक आगे नहीं जाता था. एक बार कमलापति त्रिपाठी के पौत्र ललितेश ने मीडिया से कहा था, 'संदीप ने नेतृत्व से मशविरे की गुंजाइश ही नहीं छोड़ी थी और उनके काम करने का तरीका निरंकुश था' कांग्रेस के प्रवक्ता और एआईसीसी मेंबर रह चुके जीशान हैदर ने एक बार बयान जारी कर कह चुके हैं, 'यूपी में कांग्रेस का जो हश्र हुआ, वह जेएनयू गैंग की वजह से हुआ है. इस गैंग का जो सरगना है वह प्रियंकाजी का नौकर है. इसके बाद जीशान को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया.
संदीप और विवादों का नाता चोली-दामन सरीखा है. वह कांग्रेस में अपनी पैठ बनाने के लिए राहुल गांधी की टीम में शामिल हो गए. जब प्रियंका यूपी आईं तो संदीप उनके निजी सचिव होकर आए. यूपी में तो विवाद उनका पीछा ही नहीं छोड़ रहे थे. सोनभद्र में पत्रकार को धमकाने और सरकारी ड्राइवर से मारपीट का आरोप लगा. लॉकडाउन में बस विवाद, चुनाव प्रबंधन, टिकट बंटवारे और इससे जुड़े तमाम आरोप उनके ऊपर लगते रहे. एक महिला कांग्रेसी और बिग बॉस पार्टिसिपेंट ने भी संदीप सिंह पर गंभीर आरोप लगाए थे.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



