
प्रियंका गांधी का फिलिस्तीन प्रेम कांग्रेस के लिए क्या फायदेमंद साबित होने वाला है? | Opinion
AajTak
प्रियंका गांधी का फिलिस्तीन लिखा हुआ बैग लेकर संसद में जाना उन्हें खबरों में तो बनाए रखेगा पर इसका असल फायदा बीजेपी को ज्यादा हो सकता है. पर प्रियंका भी यूं ही नहीं बवाल मोल ले रही हैं. इसके पीछे उनकी रणनीतिक भी कम खतरनाक नहीं है.
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा आज सोमवार को Palestine लिखा बैग लेकर संसद पहुंची हैं. फिलिस्तीन को लेकर उन्होंने जो प्रेम दिखाया है वो यूं ही नहीं है. कुछ दिनों पहले पेलेस्टाइन को लेकर पूरी दुनिया के सेलेब्रेटी इस तरह के एक्ट के द्वारा इजरायल हमले में घायल लोगों विशेषकर बच्चों को लेकर अपना समर्थन दे रहे थे. पर इस बीच देश और दुनिया में और भी बहुत समस्याएं आ चुकी हैं. कहा जा सकता है कि प्रियंका गांधी सांप के गुजरने के बाद लकीर को पीट रही हैं. पर प्रियंका के गेम को समझना इतना आसान भी नहीं है. चूंकि ऐसा पहली बार नहीं कि प्रियंका गांधी ने फिलिस्तीन का समर्थन किया है. इजरायल के हमले के दौरान भी लगातार वो ट्वीट करके फिलिस्तीन पीड़ितों के लिए अपनी संवेदना प्रकट करती रही हैं. हाल ही में भारत में आए फिलिस्तीन के राजदूत Abed Elrazeg Abu Jazer से भी मुलाकात की थी. फिलिस्तीनी राजदूत ने प्रियंका गांधी को वायनाड लोकसभा चुनाव में जीत की बधाई दी थी.
प्रियंका का फिलिस्तीन प्रेम अखिलेश यादव , ममता और अरविंद केजरीवाल के लिए संकेत
ऐसा नहीं है कि प्रियंका गांधी को यूं ही फिलिस्तीन प्रेम जग गया है. प्रियंका को पता है कि उनकी लड़ाई पहले बीजेपी से नहीं है, विपक्ष से है. प्रियंका और राहुल आजकल बीजेपी के बजाय विपक्ष को खत्म करने की रणनीति पर ज्यादा काम कर रहे हैं. दरअसल कांग्रेस को कमजोर करने के पीछे क्षेत्रिय दलों की प्रमुख भूमिका रही है. समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस, आरजेडी और आम आदमी जैसी पार्टियों ने मुस्लिम और दलित वोटों पर कब्जा करके कांग्रेस को उत्तर प्रदेश , पश्चिम बंगाल , बिहार और दिल्ली जैसे राज्यों से बेदखल कर दिया. इस सूची में और भी बहुत से राज्य हैं. लोकसभा चुनावों में यह देखने को मिला कि मुस्लिम और दलित समुदाय ने कांग्रेस उम्मीदवारों को जमकर सपोर्ट किया. कांग्रेस यह समझ रही है कि अगर उसे अपना पुराना वोट बैंक फिर से मिल जाए तो वो बीजेपी को तो नहीं कम से कम विपक्ष की जगह तो कब्जा कर ही लेगी. यही कारण रहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने यूपी में कोई चुनाव न होते हुए भी संभल और हाथरस का दौरा किया. कांग्रेस को पता है कि संभल, हाथरस, फिलिस्तीन, कोटे का दायरा बढ़ाने का वादा , जाति जनगणना आदि मुद्दे उनके पुराने कोर वोटर्स को एकजुट करने के लिए महत्वपूर्ण कदम हैं.
बांग्लादेशी हिंदुओं की आवाज बनना ज्यादा फायदेमंद होता
हालांकि जब से ये खबर आई है कि फिलिस्तीन लिखा हुआ बैग लेकर प्रियंका संसद में आईं हैं, तब से बीजेपी समर्थक उन्हें हिंदू विरोधी साबित करने के पीछे पड़े हुए हैं. लगातार यह कहा जा रहा है कि काश प्रियंका गांधी ने आज बांग्लादेश में मारे जा रहे हिंदुओं के लिए यह संवेदना दिखाई होती. दरअसल प्रियंका गांधी लगातार फिलिस्तीन और गाजा में पीड़ितों के लिए आवाज उठा रही हैं. इसी साल अक्टूबर में हमास और इजराइल के बीच शुरू हुई जंग को एक साल पूरे होने पर भी प्रियंका गांधी ने इजराइल पर निशाना साधा था. गाजा में बढ़ती मौतों के बीच प्रियंका ने इजराइल पर हमला बोला था. गाजा पर हर अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए प्रियंका ने कहा था कि 7,000 लोगों की हत्या के बाद भी और हिंसा का सिलसिला नहीं रुका है. इनमें 3,000 मासूम बच्चे थे. वायनाड में चुनाव लड़ते समय भी लगातार प्रियंका गांधी ने फिलिस्तीन का मुद्दा उठाया था. बार-बार बांग्लादेश के हिंदुओं के लिए आवाज उठाने के बावजूद कभी व्यक्तिगत रूप से उन्होंने ऐसा कोई कदम नहीं उठाया जिससे ये संकेत जाए कि उन्हें हिंदुओं की भी फिक्र है. जाहिर है कि बीजेपी यही चाहती भी है. जितना कांग्रेस एंटी हिंदू बनी रहेगी उतना ही बीजेपी को फायदा होता रहेगा. कांग्रेस की हार के पीछे का कारणों का जिक्र करते हुए एंटनी समिति जैसी बातें कितनी ही लोगों ने कही पर कांग्रेस ने हिंदू समर्थक छवि बनाने का कोई प्रयास नहीं किया. हालांकि कांग्रेस ने फिलिस्तीन लिखे बैग के विरोध को देखते हुए अपने ट्वीटर हैंडल से बांग्लादेश के हिंदुओं की चिंता व्यक्त करके डैमेज कंट्रोल करने की कोशिश की है. पर इतने से कुछ होने वाला नहीं है.
प्रियंका की व्यक्तिगत राजनीति के लिए फिट

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



