
प्रशांत किशोर का फॉर्मूला, 2024 की बिसात... कांग्रेस को संजीवनी देने के लिए पीके का ये है 8 Point रोडमैप
AajTak
Prashant Kishor congress: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ पर कांग्रेस की बड़ी बैठक हुई थी. इसमें चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर भी शामिल हुए थे. इसमें पीके ने 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए एक एक्शन प्लान दिया है, जिसके जरिए कांग्रेस के खोए हुए सियासी जनाधार को वापस लाने और पार्टी को नई संजीवनी देने की रणनीति को सामने रखा गया है.
एक के बाद एक राज्य में लगातार मिल रही चुनावी हार से कांग्रेस हताश दिख रही है. कांग्रेस को सियासी संजीवनी देकर दोबारा से खड़ा करने का फॉर्मूला चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिया है. पीके ने कांग्रेस के खोये मुकाम को दोबारा से वापस दिलाने के लिए एक रोडमैप तैयार किया है, जिसे पार्टी का 'हाथ' थामकर वो जमीन पर उतारने का काम करेंगे. 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर उन्होंने बाकायदा एक प्रेजेंटेशन भी दिया है. ऐसे में समझें कि कैसे प्रशांत किशोर ने अपने फॉर्मूले और रोडमैप के जरिए कांग्रेस को फिर से स्थापित करने की रणनीति बनाई है.
बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के घर 10 जनपथ पर शनिवार को राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, दिग्विजय सिंह, केसी वेणुगोपाल, अंबिका सोनी और मल्लिकार्जुन खड़गे की मौजूदगी में प्रशांत किशोर ने कांग्रेस के लिए 2024 के आम चुनाव का एक्शन प्लान पेश किया है. पीके ने इस दौरान कांग्रेस को मीडिया रणनीति में बदलाव करने, संगठन को मजबूत करने और उन राज्यों पर ज्यादा ध्यान देने को कहा, जहां बीजेपी से सीधा मुकाबला है. पीके का प्लान और फॉर्मूले के लिए कांग्रेस नेताओं का एक ग्रुप बनाया गया है, जो एक हफ्ते के भीतर सोनिया गांधी को रिपोर्ट देगा. इसके बाद ही पीके की कांग्रेस में एंट्री और उनके फॉर्मूले को जमीन पर उतारने का काम शुरू होगा.
370 सीटों पर फोकस प्रशांत किशोर ने कांग्रेस नेतृत्व को जो फॉर्मूला दिया है, उसमें देश की सभी 543 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने के बजाय कांग्रेस को चुनिंदा सीटों पर अपना फोकस करने की बात है. खासकर कांग्रेस को सिर्फ उन सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी करनी चाहिए, जहां पर उसकी स्थिति पहले से मजबूत है. पीके लिए लिहाज से कुल 543 लोकसभा सीटों में से 365 से 370 सीटों का चयन कर अपने उम्मीदवार उतारने चाहिए, ऐसी स्थिति पार्टी के लिहाज से फायदेमंद रहेगी. इसके अलावा बाकी बची सीटों पर कांग्रेस 173 से 180 सीटें सहयोगी दलों के लिए छोड़ देनी चाहिए. पीके ने कांग्रेस के लिए उन सीटों का चयन किया है, जहां पर पार्टी की सीधी लड़ाई बीजेपी से है या फिर एनडीए के अन्य सहयोगी दल से है.
यूपी-बिहार-ओडिशा में एकला चलो प्लान
प्रशांत किशोर मानते हैं कि देश के जिन राज्यों में कांग्रेस की स्थिति पहले से खासी मजबूत है, वहीं पर कांग्रेस को अपना ज्यादा ध्यान लगाना चाहिए और उन राज्यों में गठबंधन के बजाय एकला चलो की राह पर कदम बढ़ाने का फॉर्मूला दिया है. इसमें गुजरात, हिमाचल, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड में कांग्रेस को अपने दम पर अकेले चुनाव लड़ने की दिशा में कदम उठाना चाहिए. इसके अलावा बिहार, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश और ओडिशा जैसे राज्यों में भी कांग्रेस को अकेले चुनाव लड़ने के पक्ष में है ताकि पार्टी दोबारा से इन राज्यों में अपने खोए हुए सियासी जनाधार को वापस लाने आत्मनिर्भर बनाने की रणनीति है.
बंगाल-महाराष्ट्र-तमिलनाडु में गठबंधन प्रशांत किशोर ने कांग्रेस को उन राज्यों में गठबंधन कर चुनाव लड़ने की सलाह दी है, जहां पर क्षेत्रीय दल मजबूत स्थिति में है. महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु जैसे राज्यों में कांग्रेस को गठबंधन के साथ उतरने की सलाह पीके ने दी है. महाराष्ट्र में शिवसेना और एनसीपी के साथ कांग्रेस सरकार में है तो तमिलनाडु में डीएमके साथ गठबंधन है. महाराष्ट्र में कांग्रेस ने चुनाव नतीजे के बाद शिवसेना के साथ गठबंधन किया जबकि तमिलनाडु में गठबंधन पहले से है. पश्चिम बंगाल में कांग्रेस को लेफ्ट के बजाय टीएमसी के साथ मिलकर चुनाव लड़ने के पक्ष में पीके हैं, क्योंकि लेफ्ट से मजबूत ममता बनर्जी हैं.

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.



