
प्रयागराज में होगी अशरफ की पेशी, पीछे-पीछे जाएगी पत्नी और बहन, सता रहा है एनकाउंटर का खौफ
AajTak
यूपी की बरेली जेल में बंद अतीक अहमद के भाई अशरफ अहमद को आज प्रयागराज ले जाया जाना है. इसके लिए प्रयागराज से वाहन बरेली पहुंच चुका है. अशरफ के परिजनों को आशंका है कि फेक एनकाउंट किया जा सकता है, इसके लिए वे भी पुलिस के पीछे-पीछे चल रहे हैं. परिजनों ने सीबीआई जांच की मांग की है.
बाहुबली अतीक अहमद के भाई अशरफ अहमद को प्रयागराज कोर्ट ले जाने के लिए तैयारियां की जा चुकी हैं. सुरक्षा को लेकर पुलिस बल भी साथ जाएगा. प्रयागराज पुलिस के साथ ही अशरफ की बहन आइशा और पत्नी जैनब फातिमा अशरफ से मिलने बरेली पहुंची है. पत्नी और बहन ने अशरफ के फेक एनकाउंटर की आशंका जाहिर की है.
जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश की बरेली जेल में बंद बाहुबली अतीक अहमद के भाई अशरफ अहमद की आज प्रयागराज की कोर्ट में पेशी होनी है. इसको लेकर अशरफ की पत्नी और बहन बरेली पहुंची हैं. ये दोनों प्रयागराज तक साथ जाएंगी.
अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा और बहन आइशा ने मामले की जांच सीबीआई से कराए जाने की मांग की है. इसी के साथ अशरफ की जान को खतरा बताया है. उन्होंने कहा कि बच्चे एग्जाम तक नहीं दे सके. पूरा परिवार परेशान है. ज्यादातर मुकदमे झूठे हैं. अशरफ पर दर्ज सभी मुकदमे राजनैतिक द्वेष में लादे गए हैं. परिजन बरेली से प्रयागराज तक जाएंगे.
अशरफ के परिजन बोले- परिवार को पहले ही मिट्टी में मिलाया जा चुका है
अशरफ अहमद के परिजनों ने सीबीआई जांच की मांग करते हुए कहा कि जैसा सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि मिट्टी में मिला देंगे तो उनके परिवार को पहले ही मिट्टी में मिलाया जा चुका है. उनके बैंक बैलेंस से लेकर घर तक खत्म कर दिए गए हैं. बहन ने ड्राइवर के एनकाउंटर को फर्जी बताया है.
'डर है कि रास्ते में कहीं फर्जी एनकाउंटर न हो जाए या गाड़ी न पलट जाए'

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



