
प्रयागराज: तेजी से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, सड़कों पर हो रहा अंतिम संस्कार, लेटे हनुमान मंदिर में घुसा पानी
AajTak
प्रयागराज के दारागंज में अंतिम संस्कार करने वाली जगह का इलाका संगम क्षेत्र का है. गंगा और यमुना में लगातार जलस्तर बढ़ रहा है. हर तरफ पानी ही पानी नज़र आ रहा है. बाढ़ के चलते पंडो तीर्थ पुरोहितों और वहां रहने वाले लोगों के झोपड़ीयां भी पानी मे समा गई हैं. संगम क्षेत्र में दुकानें पूरी तरह से जलमग्न हो चुकी हैं.
संगम नगरी प्रयागराज में गंगा यमुना का जलस्तर जहां तेज़ी से बढ़ता जा रहा है, वहीं बाढ़ के चलते अब लोगों को परेशानी भी उठानी पड़ रही है. आलम ये है कि लोगों को सड़कों पर अंतिम संस्कार करना पड़ रहा है. ऐसी ही तस्वीर देखने को मिली दारागंज इलाके की, जहां अंतिम संस्कार की जगह पर बाढ़ का पानी भर गया है. इसके चलते सड़कों पर अंतिम संस्कार किया जा रहा है. लोग लाइन से शवों का अंतिम संस्कार करने को मजबूर हैं.
दरअसल, दारागंज में अंतिम संस्कार करने वाली जगह का इलाका संगम क्षेत्र का है. गंगा और यमुना में लगातार जलस्तर बढ़ रहा है. हर तरफ पानी ही पानी नज़र आ रहा है. बाढ़ के चलते पंडो तीर्थ पुरोहितों और वहां रहने वाले लोगों के झोपड़ीयां भी पानी मे समा गई हैं. संगम क्षेत्र में दुकानें पूरी तरह से जलमग्न हो चुकी हैं. लोग किसी तरह अपना सामान सुरक्षित निकालकर ऊंचे इलाकों में जा रहे हैं. नागवासुकि जाने वाली सड़क में भी पानी भर गया है. और संगम के लेटे हनुमान मंदिर में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है, जिस कारण लोग बाहर से ही दर्शन कर रहे हैं.
बाढ़ के चलते अब लोगों को समस्याएं भी होने लगी हैं. दारागंज इलाके में बाढ़ का पानी भरने से अंतिम संस्कार नहीं हो पा रहा है और लोग सड़क पर ही शवों का संस्कार करने को मजबूर हैं. अब जैसे-जैसे दोनों नदियों का जलस्तर बढ़ेगा वैसे वैसे निचले इलाकों में रहने वालों की समस्याएं और बढ़ेंगी. प्रशासन भी बाढ़ को लेकर अलर्ट हो गया है और लोगों से निचले इलाके छोड़ने को कह रहा है.
लेटे हनुमान मंदिर में घुसा गंगा का पानी
गंगा का पानी संगम किनारे स्थापित लेटे हनुमान मंदिर के अंदर प्रतिमा तक पहुंच गया है. बुधवार को सुबह जैसे ही मां गंगा का आगमन हुआ तो घंट घड़ियाल बजाए गए. आरती की गई और मां गंगा आवाहन कर उनका स्वागत किया गया. मान्यताओं के मुताबिक़ जिस साल गंगा का पानी मंदिर में हनुमान जी को नहला देता है, उस साल देश, प्रदेश और शहर में कोई प्राकृतिक आपदा नहीं आती और हर तरफ शांति रहती है. मंदिर में गंगा का पानी आने के बाद साधु-संतों और श्रद्धालुओं ने पूजा पाठ और मनत्रोच्चार किया और जयकारे लगाए. धीरे धीरे गंगा का पानी लेटे सीढ़ियों से आकर हनुमान जी को स्पर्श करने लगा और कुछ ही देर में पूरी मूर्ति डूब गई.
दुनिया का इकलौता ऐसा मंदिर

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



