
प्रयागराज: डेंगू मरीज की मौसंबी के जूस से नहीं बल्कि इस कारण से हुई मौत, जांच रिपोर्ट में खुलासा
AajTak
प्रयागराज में डेंगू के मरीज की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल पर प्लेटलेट्स में मौसंबी का जूस मिलने का आरोप लगाया था. जिसके बाद जिलाधिकारी ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया था. जिसकी जांच रिपोर्ट आ गई है.
प्रयागराज के झलवा में एक प्राइवेट अस्पताल में प्लेटलेट्स चढ़ाए जाने के बाद डेंगू के मरीज की मौत मामले में जांच रिपोर्ट सामने आई है. जिसमें मौसंबी के जूस के आऱोपों से इनकार किया गया है. दरअसल, मरीज की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल पर प्लेटलेट्स में मौसंबी का जूस मिलने का आरोप लगाया था. जिसके बाद जिलाधिकारी ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया था. जिसकी जांच रिपोर्ट आ गई है.
जानकारी के मुताबिक इस जांच रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि डेंगू मरीज को मौसंबी का जूस नहीं, बल्कि पुअर्ली प्रिजर्व प्लेटलेट चढ़ाया गया. यानि की मरीज को जो प्लेटलेट्स चढ़ाए गए थे, उन्हें अस्पताल द्वारा सही से प्रजर्व नहीं किया गया था. जिसके कारण मरीज की मौत हुई है. वहीं पीड़ित पक्ष ने प्रशासन पर मामले में लीपापोती करने का आरोप लगाया है.
ये है पूरा मामला
बता दें कि प्रदीप पांडे नाम के मरीज को 17 अक्टूबर को तबीयत बिगड़ने के बाद प्रयागराज के ग्लोबल हास्पिटल एंड ट्रामा सेंटर में भर्ती किया गया था. परिजनों का दावा है कि डॉक्टरों ने कहा कि उन्हें प्लेटलेट्स की जरूरत है. इसके बाद वे डॉक्टरों की बताई जगह से प्लेटलेट्स लेकर आए. इसके बाद जब ये प्लेटलेट्स (कथित मौसम्बी का जूस) मरीज को चढ़ाया गया, तो उसकी तबीयत बिगड़ गई. इसके बाद मरीज को दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां 19 अक्टूबर को उसकी मौत हो गई. अस्पताल के मालिक का दावा है कि ये प्लेटलेट्स दूसरे अस्पताल से लाई गईं थीं. मरीज को रिएक्शन के बाद इसे चढ़ाना बंद कर दिया गया.
स्वास्थ्य विभाग ने सील कर दिया था अस्पताल
उधर, जब मामले ने तूल पकड़ा तो आरोपी निजी अस्पताल को स्वास्थ्य विभाग ने 20 अक्टूबर को ही सील कर दिया था. प्रयागराज पुलिस ने अगले दिन नकली प्लेटलेट्स बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया था. गिरोह के 10 लोगों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेजा गया है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.



