
प्रयागराज कांड: माफिया अतीक अहमद का फैन है लारेब हाशमी, पुलिस से पूछा- मेरा भी हश्र क्या भाईजान की तरह होगा?
AajTak
Laraib Hashmi: प्रयागराज में बस कंडक्टर पर चापड़ से हमला करने वाले लारेब हाशमी ने पुलिस पूछताछ में कई खुलासे किया हैं. बताया जा रहा है कि वो बाहुबली रहे माफिया अतीक अहमद का बहुत बड़ा फैन है. वो उसकी तरह अपने सिर पर सफेद साफा बांधा करता था. अतीक की तरह ही अपना नाम बनाना चाहता था.
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक बस कंडक्टर पर चापड़ से हमला करने वाले लारेब हाशमी ने पुलिस हिरासत में कई बड़े खुलासे किए हैं. उसने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया है कि वो पूर्वांचल के बाहुबली माफिया अतीक अहमद का बहुत बड़ा फैन है. उसकी तरह नाम कमाना चाहता है. दबंग और बड़ा आदमी बनना चाहता है. यही वजह है कि उसने अतीक की तरह अपने सिर पर सफेद साफा बांधना शुरू कर दिया था. उसकी हत्या के बाद उसे बहुत दुख हुआ था. इतना ही नहीं पुलिस हिरासत में लारेब बहुत बेबाकी से अपने जबाव दे रहा था. उसने यहां तक कहा कि उसे पुलिस पर कोई भरोसा नहीं है. उसने अपना बदला पूरा कर लिया है. अब वो सुकून से सो सकेगा.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उससे जब पूछा गया कि उसने बस कंडक्टर हरिकेश विश्वकर्मा पर चापड़ से हमला क्यों किया था, इस पर लारेब ने कहा, ''उसने मेरे दोस्तों के सामने मेरी बेइज्जती की थी. उसने कहा कि तुम्हारे जैसे बहुत दाढी वाले देखे हैं. ये बात मुझे बहुत बुरी लगी. इसलिए मैंने उसे सबक सीखाने के लिए उस पर हमला कर दिया. मैंने घटना का वीडियो इसलिए बनाया ताकि लोगों को पता चल सके.'' इसके बाद पुलिस ने पूछा कि वारदता को अंजाम देते वक्त उसे डर नहीं लगा था? इस पर उसने कहा, ''हमने बहुत डर कर रह लिया. इसलिए ये काफिर कुछ भी बोल देते हैं और हमारे साथ जुल्म करते हैं. मेरा बदला पूरा हुआ और अब मैं सुकून के साथ सकूंगा.''
'क्या अतीक भाईजान की तरह ही मेरे साथ भी होगा?'
पुलिस जांच में पता चला है कि लारेब हाशमी पाकिस्तानी मौलानाओं के जिहादी तकरीरें सुना करता था. उसके लैपटॉप और मोबाइल से ऐसी कई वीडियो बरामद की गई है. बीते 8 महीने से वो सुबह चार बजे तक लारेब जिहादी वीडियो देख रहा था. उसने दो महीने में सबसे ज्यादा वीडियो पाकिस्तान के मौलाना खादिम हुसैन रिजवी के देखे हैं. मौलाना की तकरीर सुनकर वो पाकिस्तानी शब्दों का हूबहू इस्तेमाल करने लगा था. गोरखपुर में मंदिर हमले के आरोपी अहमद मुर्तजा की तरह ही वो भी यूट्यूब के जरिए सेल्फ रेडिकलाइज्ड हुआ है. पुलिस ने जब वीडियो देखने की बात पूछी तो लारेब ने कहा, ''क्या वो वीडियो देखना गुनाह है? क्या अतीक भाईजान की तरह ही मेरे साथ भी होगा?''
प्रयागराज पुलिस के 10 सवाल और लारेब के जवाब...
सवाल 1- क्या तुमने इस घटना को अंजाम दिया? लारेब- हां, मैंने ही उसे सबक सिखाया.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



