
प्रमोद कृष्णम: कितने संत और कितने नेता... कैसा रहा सियासी और आध्यात्मिक सफर?
AajTak
संभल स्थित कल्कि धाम के सर्वेसर्वा आचार्य प्रमोद कृष्णम चर्चा में हैं. धार्मिक अनुष्ठानों से लेकर गजल गायकी, शायरी और मुशायरों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने वाले प्रमोद कृष्णम के जीवन में राजनीति और अध्यात्म बराबर बसते हैं. उन्होंने मात्र 17 साल में राजीव को कांग्रेस के साथ वफादारी का वचन दिया था. तो आज पीएम मोदी ने उनके निमंत्रण को स्वीकार किया और उनके कल्कि धाम पर पहुंचे.
लहराती सफेद दाढ़ी,सफेद वस्त्र और इन सफेदियों के बीच ललाट पर लाल तिलक.आचार्य प्रमोद कृष्णम पहली ही नजर में ठेठ हिन्दू संत से अपनी अलग एक छवि पेश करते हैं.हिन्दुत्व के भगवा ब्रांड के बीच उनका सफेद रंग चुनना उनकी विचारधारा और अध्यात्म को अलग पहचान देता रहा है. हालांकि इस अलग पहचान के पीछे उनका कांग्रेसी अतीत भी है, जिससे अभी-अभी वो 'मुक्त'हो चुके हैं.
कुछ ही दिन पहले उन्होंने कांग्रेस के साथ अपने 40 साल पुराने जुड़ाव को ये कहते हुए खत्म कर लिया था कि राम और राष्ट्र के साथ समझौता नहीं किया जा सकता. इस संबंध विच्छेद के लिए उन्हें राजीव गांधी को 40 साल पहले मात्र 16-17 की उम्र में दिये एक वादे को भी तोड़ना पड़ा, लेकिन प्रमोद कृष्णम कांग्रेस से इस विदाई के लिए पार्टी को ही दोष देते हैं.
भगवान कल्कि की भक्ति
राजीव को वचन देने की ये कहानी बताएंगे, लेकिन इससे पहले एक हिन्दू पौराणिक कथा समझनी होगी. हम जानते हैं कि हिन्दुओं में भगवान विष्णु के 10 अवतार की मान्यता है. विष्णु के 10वें अवतार भगवान कल्कि हैं. जिनका धरती पर आगमन होना है. कहा जाता है कि कलियुग के अंत में भगवान कल्कि धरती पर आएंगे. बचपन से ही वेद-पुराणों में रुचि रखने वाले प्रमोद कृष्णम इन्हीं भगवान कल्कि को अपना मुख्य अराध्य मानते हैं.
4 जनवरी 1965 को बिहार में एक ब्राह्मण परिवार में पैदा लेने वाले प्रमोद कृष्णम ने राजनीति विज्ञान की पढ़ाई की है. इन्होंने अपने जीवन में राजनीति और अध्यात्म दोनों से नाता रखा. राजनीति इनके पेशेवर जीवन में दिखता है तो अध्यात्म निजी जीवन में.
आचार्य प्रमोद कृष्णम का सार्वजनिक जीवन इन्हीं कल्कि भगवान के इर्द-गिर्द घुमता है. 1990 में उत्तर प्रदेश के संभल में उन्होंने कल्कि फाउंडेशन की स्थापना की. फिर 1996 में कल्कि धाम की स्थापना उनके द्वारा की गई. इसी धाम में पीएम मोदी ने 19 फरवरी 2024 को कल्कि मंदिर की आधारशिला रखी है.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.




