प्रधानमंत्री मोदी से मिलेंगे नेपाल के PM प्रचंड, यूपी के पहले लैंड पोर्ट का भी करेंगे उद्घाटन
AajTak
दिसंबर 2022 में प्रधानमंत्री का पद संभालने के बाद प्रचंड की यह पहली द्विपक्षीय विदेश यात्रा है. भारत के चार दिवसीय दौरे पर आए नेपाली पीएम पुष्पकमल दहल 'प्रचंड' गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे. इस दौरान दोनों देशों के बीच ऊर्जा, संपर्क और व्यापार के क्षेत्रों में बढ़ावा देने पर चर्चा होगी.
भारत के चार दिवसीय दौरे पर आए नेपाली पीएम पुष्पकमल दहल 'प्रचंड' गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे. इस दौरान दोनों देशों के बीच ऊर्जा, संपर्क और व्यापार के क्षेत्रों में बढ़ावा देने पर चर्चा होगी. बुधवार को पीएम प्रचंड ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मुलाकात की. इस दौरान दोनों के बीच भारत-नेपाल संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई. बैठक में विदेश सचिव विनय क्वात्रा भी मौजूद थे.
बता दें कि दिसंबर 2022 में प्रधानमंत्री का पद संभालने के बाद प्रचंड की यह पहली द्विपक्षीय विदेश यात्रा है. नेपाली प्रधानमंत्री ने बुधवार को नेपाली दूतावास में एक कार्यक्रम में कहा, "हम दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं."
न्यूज एजेंसी के मुताबिक प्रचंड के प्रतिनिधिमंडल में शामिल नेपाल के विदेश मंत्री एन.पी सऊद ने कहा कि गुरुवार को होने वाली द्विपक्षीय वार्ता में व्यापार, पारगमन, संपर्क और सीमा मुद्दों समेत कई मुद्दों पर चर्चा होगी.
लैंड पोर्ट का उद्घाटन करेंगे दोनों पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाली समकक्ष पुष्पकमल दहल 'प्रचंड' गुरुवार को भारत-नेपाल सीमा पर बहराइच में यूपी के पहले लैंड पोर्ट का वर्चुअल तरीके से उद्घाटन करेंगे. न्यूज एजेंसी के मुताबिक लैंड पोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा रूपईडीहा लैंड पोर्ट में सलाहकार के रूप में तैनात ए.पी सिंह ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नई दिल्ली से सुबह 11.30 बजे इस सुविधा का उद्घाटन करेंगे. दोनों देशों के वरिष्ठ अधिकारियों ने उद्घाटन की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है.
पहले भी भारत दौरे पर आ चुके हैं प्रचंड

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.








