प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल की नई सरकार को दी बधाई, देखें क्या कहा?
AajTak
प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल में नई सरकार के गठन पर बधाई दी है. उन्होंने नेपाल की अंतरिम सरकार की प्रधानमंत्री के रूप में पदभार संभालने पर श्रीमती सुशीला जी को 140 करोड़ भारतवासियों की तरफ से हार्दिक बधाई दी. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि वे नेपाल में शांति, स्थिरता और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करेंगी. उन्होंने श्रीमती सुशीला जी के नेपाल की पहली महिला प्रधानमंत्री बनने को महिला सशक्तिकरण का उत्तम उदाहरण बताया। प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल में ऐसे हर व्यक्ति की सराहना की.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












