
'प्रधानमंत्री को गाली देने में लगा है विपक्ष', केंद्रीय मंत्री रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
AajTak
बजट के दो दिन बाद आज केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा है. रिजिजू ने कहा कि विपक्ष बजट पर चर्चा ना करके जनादेश का अपमान कर रहा है. उन्होंने कहा कि विपक्ष इस समय प्रधानमंत्री को गाली देने में लगा हुआ है. विपक्ष ने पीएम के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की है.
बजट के दो दिन बाद आज केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा है. रिजिजू ने कहा कि विपक्ष बजट पर चर्चा ना करके जनादेश का अपमान कर रहा है. उन्होंने कहा कि विपक्ष इस समय प्रधानमंत्री को गाली देने में लगा हुआ है. पीएम के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की जा रही है.
किरेन रिजिजू ने कहा,'कल (24 जुलाई) बजट पर चर्चा का पहला दिन था. देशवासी बजट पर चर्चा चाहते हैं, लेकिन विपक्ष के कुछ नेताओं ने कुछ ऐसे बयान दिए हैं, जिनकी मैं निंदा करना चाहता हूं. विपक्ष सिर्फ राजनीति कर रहा है. वे लोगों के जनादेश का अपमान कर रहे हैं. विपक्ष ने प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की. वे लोग प्रधानमंत्री को गाली देने पर उतारू हैं. यह विपक्ष को शोभा नहीं देता है. मैं फिर से विपक्ष से बजट पर सौहार्दपूर्ण चर्चा करने की अपील करता हूं.'
विपक्ष कर रहा अभद्र भाषा का इस्तेमाल- रिजिजू
केंद्रीय मंत्री ने कहा,'विपक्ष कहानी बदलने की कोशिश कर रहा है. बजट के लिए ऐतिहासिक आवंटन है, विपक्ष को बजट का और बेहतर तरीके से उपयोग करने के लिए और सुझाव देने चाहिए. लेकिन विपक्ष सिर्फ अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहा है. प्रधानमंत्री मोदी और एनडीए को मिले जनादेश को धोखाधड़ी नहीं कहा जा सकता है. क्या जनादेश स्वर्ग से आया है? कांग्रेस 99 सीटों पर सिमट गई है. क्या यह जनादेश है? पीएम मोदी के नेतृत्व में लड़ने वाला हर उम्मीदवार प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार है.'
बजट का लगातार विरोध कर रहा है विपक्ष
बता दें कि बजट पेश होने के बाद से ही विपक्ष लगातार विरोध कर रहा है. कल ही राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा था कि जो बजट पेश हुआ, उसमें दो राज्यों को छोड़कर किसी को कुछ नहीं मिला. राज्यसभा में विपक्ष के नेता ने ओडिशा से लेकर दिल्ली तक के नाम गिनाए और कहा कि हमको तो उम्मीद थी कि सबसे ज्यादा हमें (कर्नाटक) ही मिलेगा. हमको तो कुछ नहीं मिला. हम INDIA ब्लॉक के सांसद इसकी निंदा करते हैं. यह किसी को खुश करने के लिए है.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.




