
प्रदूषण पर भड़का NHRC, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के मुख्य सचिवों को बुलाया
AajTak
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण के मुद्दे पर अब तक की गई विभिन्न कार्रवाइयों से संतुष्ट नहीं है. आयोग ने इस संबंध में विस्तृत चर्चा के लिए व्यक्तिगत रूप से या हाइब्रिड मोड पर 10 नवंबर, 2022 को उपस्थित होने का आदेश दिया है.
दिल्ली-एनसीआर में जानलेवा होते जा रहे वायु प्रदूषण पर चिंतित राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग यानी NHRC ने राज्य सरकार द्वारा उठाए गए कदमों से असंतुष्टि जताई है. आयोग ने पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के मुख्य सचिवों को 10 नवंबर, 2022 को आयोग के सामने उपस्थित होने के लिए कहा है.
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण के मुद्दे पर अब तक की गई विभिन्न कार्रवाइयों से संतुष्ट नहीं है. आयोग ने इस संबंध में विस्तृत चर्चा के लिए व्यक्तिगत रूप से या हाइब्रिड मोड पर 10 नवंबर, 2022 को उपस्थित होने का आदेश दिया है. NHRC ने इन राज्यों के मुख्य सचिवों को भेजी चिट्ठी में कहा है कि मुख्य सचिवों से ये अपेक्षा की जाती है कि वे इस चर्चा से पहले एक सप्ताह के भीतर आयोग को सरकारों द्वारा अपने राज्यो में पराली जलाने से रोकने के लिए उठाए गए कारगर कदमों और उनके असर के बारे में जानकारी दें.
NHRC ने कहा है कि राज्यों की रिपोर्ट में स्मॉग टावरों और एंटी-स्मॉग गन के प्रभाव के बारे में भी बताया जाना चाहिए. वो ये विस्तार से बताएं कि ऐसी कितनी एंटी स्मॉग गन काम कर रही हैं या नहीं. अगर हां, तो कितनी कारगर साबित हुई हैं? मानवाधिकार आयोग ने कहा है कि पंजाब और हरियाणा की रिपोर्ट में पराली के प्रबंधन की योजना के प्रभाव के बारे में भी विशेष रूप से NHRC को सूचित किया जाना चाहिए.
मीडिया रिपोर्ट पर स्वत: संज्ञान लेने के बाद NHRC की रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि वायु प्रदूषण भारत में मानव स्वास्थ्य के लिए एक बड़ा खतरा है. इससे दिल्ली में लोगों का कुल औसत जीवन 5 साल और 9.7 साल कम हो गया है. आयोग ने राज्य सरकारों की ओर से अब तक किए गए उपायों को देखते हुए पाया है कि ये दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए पर्याप्त नहीं हैं.
NHRC ने माना है कि अभी प्रदूषण के स्तर को तुरंत कम करने के लिए बहुत कुछ करने की जरूरत है. संविधान का अनुच्छेद 47 लोगों के जीवन स्तर को सुधारने और सार्वजनिक स्वास्थ्य में सुधार करने का अधिकार देता है. समय-समय पर कई निर्देशों के बावजूद प्रदूषण के स्तर में कुछ भी सुधार नहीं हुआ है. दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में वायु प्रदूषण के प्रमुख कारणों में से उद्योग, ईंट भट्ठे, परिवहन के अलावा एनसीआर के आसपास के राज्यों में फसल/पराली जलाना भी शामिल है.
NHRC ने कहा है कि आम नागरिकों के मानवाधिकार पर ऐसी भयानक स्थिति होने के बाद वो मूकदर्शक नहीं रह सकता है. सुप्रीम कोर्ट, नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल और अन्य प्राधिकरणों के कई निर्देशों के बावजूद, दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता में मानव-अनुकूल वातावरण के लिए आवश्यक सुधार नहीं देखा गया है.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.



