
प्रतिबंधित संगठन का सदस्य होना भी माना जाएगा अपराध, UAPA कानून पर सुप्रीम कोर्ट ने पलटा 2011 का फैसला
AajTak
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को एक ऐसा फैसला दिया है जिसके बाद अब गैरकानूनी संगठन का सदस्य होना भी अपराध माना जाएगा. इसमें UAPA के तहत कार्रवाई की जा सकती है. शीर्ष अदालत ने 2011 में दिए गए अपने ही फैसले को पलट दिया.
सुप्रीम कोर्ट ने गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) संशोधन अधिनियम, 2008 (UAPA) के एक मामले पर फैसला दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि प्रतिबंधित संगठन का सदस्य मात्र होने से भी व्यक्ति अपराधी होगा और इसके लिए गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के प्रावधानों के तहत सजा दी जा सकती है. कोर्ट ने 2011 के उन फैसलों को पलट दिया जिसमें दो न्यायाधीशों की बेंच द्वारा फैसला सुनाया गया था. फैसले के मुताबिक गैरकानूनी संगठन का सदस्य होना ही UAPA के तहत कार्रवाई का आधार बन सकता है.
तीन जजों की पीठ का फैसला
2011 के फैसले में कहा गया था कि प्रतिबंधित संगठन का सदस्य होने से किसी व्यक्ति को तब तक दोषी नहीं ठहराया जाएगा, जब तक कि वह हिंसा का सहारा नहीं लेता या लोगों को हिंसा के लिए उकसाता है. अदालत ने अपने फैसले में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 की धारा 10(ए)(i) को भी सही ठहराया है, जो गैरकानूनी संगठन की सदस्यता को भी अपराध घोषित करती हैं. इसमें जुर्माने के साथ दो साल की कैद की सजा हो सकती है. जस्टिस एमआर शाह, जस्टिस सी टी रविकुमार और जस्टिस संजय करोल की पीठ ने यह फैसला सुनाया.
जस्टिस काटजू और सुधा मिश्रा ने दिया था फैसला वर्ष 2011 में जस्टिस मार्कंडेय काटजू और जस्टिस ज्ञान सुधा मिश्रा की 2-न्यायाधीशों की पीठ ने उल्फा का सदस्य होने के आरोपी व्यक्ति द्वारा टाडा के तहत दायर जमानत अर्जी पर फैसला दिया था. तब कोर्ट ने अरुप भुइयां को जमानत दे दी थी. खंडपीठ ने कहा कि प्रतिबंधित संगठनों की सदस्यता को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने 2011 में जो फैसला सुनाया था उसके मुताबिक, हाईकोर्ट द्वारा सुनाए गए फैसले गलत हैं. कोर्ट ने कहा कि अधिनियम की धारा 10 (ए) (i) संविधान के 19 (1) (ए) और 19 (2) के अनुरूप है.तब अदालत ने कही थी ये बात
शीर्ष अदालत ने 3 फरवरी, 2011 को उल्फा के संदिग्ध सदस्य भुइयां को बरी कर दिया था, जिन्हें टाडा अदालत ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष उनके कथित इकबालिया बयान के आधार पर दोषी ठहराया था और कहा था कि केवल प्रतिबंधित संगठन की सदस्यता से कोई अपराध नहीं होगा. कोर्ट ने कहा था कि जब तक वह हिंसा का सहारा नहीं लेता है या लोगों को हिंसा के लिए उकसाता है तब तक वह अपराधी नहीं है. पीठ ने कहा कि जहां तक इस अदालत द्वारा अरूप भुइयां के मामले में यूएपीए की धारा 10(ए)(आई) को पढ़ने का संबंध है, यह ध्यान देने की आवश्यकता है कि इस तरह के प्रावधान को पढ़े बिना या केंद्र को मौका दिए कोई क़ानून नहीं बनाया जा सकता था.
2011 के फैसले के संबंध में केंद्र और असम सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से समीक्षा का अनुरोध करते हुए याचिकाएं दायर की थी जिसे स्वीकार किया गया. कोर्ट ने कहा कि संसंद द्वारा बनाए गए कानून के नियम की व्याख्या के अनुसार केंद्र सरकार का पक्ष सुनना आवश्यक है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



