
प्रकाश राज ने शेयर की 'चंद्रमा से पहली तस्वीर', यूजर्स बोले- ये अंध विरोध
AajTak
प्रकाश राज ने सोशल मीडिया पर चाय को एक बर्तन से दूसरे बर्तन में डालते कार्टून कैरेक्टर की तस्वीर साझा की. उनके इस तस्वीर को शेयर करने के बाद ट्रोलर्स ने सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया. लोगों ने कहा कि ये अंध विरोध है.
'चंद्रयान-3' से जोड़कर एक फोटो शेयर करना एक्टर प्रकाश राज को भारी पड़ गया. इस तस्वीर को शेयर करने के बाद से ही सोशल मीडिया पर ट्रोलर उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं. यूजर उन पर चंद्रयान-3 मिशन का मजाक उड़ाने का आरोप लगा रहे हैं.
दरअसल, प्रकाश राज ने सोशल मीडिया वेबसाइट एक्स (ट्विटर) पर एक फोटो शेयर की थी. इस फोटो में लुंगी और शर्ट पहना एक कार्टून कैरेक्टर दो जग में चाय को ऊपर-नीचे करता नजर आता है. उन्होंने इस तस्वीर पर कैप्शन में लिखा कि विक्रमलैंडर ने चंद्रमा से पहली तस्वीर भेजी है. उनके इस फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर करते ही यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया.
प्रकाश राज के इस फोटो को देखने के बाद यूजर्स ने इसे अंध विरोध बताया. एक यूजर ने कहा कि इस तरह की तस्वीर शेयर करके आप हमारे वैज्ञानिकों का मजाक उड़ा रहे हैं. चार्ली नाम के एक हैंडल से लिखा कि चंद्रयान मिशना बीजेपी का नहीं, बल्कि इसरो का है. अगर इसमें सफलता मिलती है तो वह भारत देश की सफलता होगी, किसी पार्टी की नहीं. आप क्यों चाहते हैं कि यह मिशन फेल हो जाए. बीजेपी महज एक सत्ताधारी पार्टी है. एक दिन वह चली जाएगी. इसरो कई सालों तक रहेगा और हमें गर्वित करता रहेगा.
एक दूसरे यूजर पल्लवी सीटी ने लिखा,'क्या आप मोदीजी के विरोध में इतने अंधे हो गए हो कि आप इसरो के वैज्ञानिकों की मेहतन का ही मजाक उड़ा रहे हो. आप विक्रम लैंडर पर भी फब्तियां कस रहे हो, जिसका नाम हमारे अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक विक्रम साराभाई पर रखा गया है.'
नीतू खंडेलवाल नामक यूजर ने लिखा कि चंद्रयान-3 मिशन भारत के लिए है. एक भारतीय होने के नाते आपको यहां की तकनीकी प्रगति पर गर्व होना चाहिए. बता दें कि इससे पहले भी प्रकाश राज इस तरह के आपत्तिजनक बयान दे चुके हैं.
जर्नलिस्ट गौरी लंकेश की हत्या को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए प्रकाश राज ने कहा था कि लोग सोशल मीडिया पर खुलेआम गौरी लंकेश की हत्या की खुशी मना रहे हैं. यहां तक की खुशी मनाने वाले लोग वे भी हैं जिन्हें पीएम मोदी सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं. प्रकाश राज ने पीएम मोदी को अपने से बड़ा एक्टर भी बताया था.' उन्होंने कहा था कि 'मैं कोई अवॉर्ड नहीं चाहता. मुझसे न कहें कि अच्छे दिन आएंगे. मैं जाना पहचाना एक्टर हूं, जब आप एक्टिंग करते हैं तो मैं पहचान लेता हूं.'

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



