
प्यार, शक, जादू और हत्या... जिस बॉयफ्रेंड की खातिर स्विट्जरलैंड से आई भारत, उसी ने मार डाला
AajTak
दिल्ली के तिलक नगर में एक महिला की सड़ी हालत में लाश मिलने के बाद पुलिस ने गुरप्रीत सिंह नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है. मृतक महिला स्विट्जरलैंड की रहने वाली थी. गुरप्रीत को शक था कि महिला के किसी और शख्स के साथ भी संबंध हैं. इसलिए उसने पहले महिला को भारत बुलाया फिर उसकी हत्या कर डाली.
तारीख, 20 अक्टूबर 2023... जगह राजधानी दिल्ली का तिलक नगर इलाका. यहां एक स्कूल के पास कुछ लोगों को विदेशी महिला की लाश सड़ी हुई हालत में पड़ी दिखाई दी. उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी. मौके पर पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया. पता चला कि महिला की उम्र 30 साल थी. वह स्विट्जरलैंड की रहने वाली थी.
तीन दिन पहले उसकी हत्या की गई थी. पुलिस ने जांच शुरू की कि आखिर विदेशी महिला की हत्या किसने की. इलाके के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया. एक घर जो कि स्कूल के ठीक सामने था, वहां के सीसीटीवी कैमरे में ग्रे रंग की सैंट्रो कार दिखी. इस कार से एक युवक ने लाश को स्कूल के पास फेंका था.
पुलिस ने कार का नंबर ट्रेस करके पता लगाया कि गाड़ी विदेशी महिला के नाम पर सेकंड हैंड खरीदी गई थी. पुलिस ने महिला की कॉल डिटेल निकाली तो उसमें गुरप्रीत का पता चला. वह महिला का दोस्त था. पुलिस ने तुरंत गुरप्रीत को गिरफ्तार कर लिया, क्योंकि लाश को ठिकाने लगाते समय वह सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था.
गुरप्रीत सिंह ने पुलिस को बताया कि उसकी विदेशी महिला से मुलाकात स्विट्जरलैंड में हुई थी. जिसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई. फिर गुरप्रीत सिंह अक्सर महिला से मिलने स्विट्जरलैंड जाता था. गुरप्रीत को शक था कि महिला का किसी अन्य आदमी के साथ भी संबंध था. जिसके बाद आरोपी ने बड़ी ही चालाकी से महिला को पहले भारत बुलाया. फिर किसी बहाने से महिला को एक कमरे में ले गया. उससे कहा कि तुम्हारे हाथ-पैर बांधकर मैं तुम्हें एक जादू दिखाता हूं. इसके बाद आरोपी ने महिला की हत्या कर डाली.
जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले महिला ने गुरप्रीत से शादी के लिए कहा था. जिसके बाद गुरप्रीत ने महिला को फोन करके दिल्ली बुलाया. 10 अक्टूबर को महिला दिल्ली पहुंची और टैगोर गार्डन के एक होटल में रुकी. महिला होटल में कुछ दिन रही. फिर 17 तारीख को गुरप्रीत होटल में पहुंचा. उसने महिला का चेक आउट करवाया. फिर कहीं अनजान जगह ले गया. यहां उसके महिला की हत्या कर डाली. गुरप्रीत ने हत्या का पहले से ही प्लान बना रखा था. क्योंकि जिस सेकंड हैंड सैंट्रो में वह महिला को लेकर गया, वो उसने उसी विदेशी महिला के नाम पर खरीदी थी.
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई गुरप्रीत की करतूत

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.


