
प्यार, मर्डर और वहशत... नार्को से टूटेगा आफताब के झूठ का जाल? दो घंटे में पूछे गए कौन-कौन सवाल
AajTak
दिल्ली के भीमराव अंबेडकर अस्पताल में गुरुवार को श्रद्धा वॉल्कर मर्डर केस के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला का नार्को टेस्ट किया गया. इस दौरान इस केस से जुड़े अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम वहां मौजूद थी. आफताब का नार्रो टेस्ट करीब दो घंटे तक चला. टेस्ट के दौरान उससे कई सवाल जवाब किए गए.
आतंकी अजमल कसाब, अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम का केस हो या फिर निठारी कांड और आरुषि हत्याकांड. ये सब ऐसे मामले हैं, जिनकी सच्चाई जानने के लिए पुलिस और सीबीआई को लोगों के दिमाग में झांकना पड़ा था. यानी इन लोगों का नार्को टेस्ट कराना पड़ा था. मगर सवाल ये है कि क्या वाकई इन लोगों ने नार्को टेस्ट के दौरान सच बोला था? ये सवाल इसलिए कि श्रद्धा वॉल्कर मर्डर केस में सबूतों को हासिल करने के लिए ही आरोपी आफताब अमीन पूनावाला का नार्को टेस्ट किया गया है.
पूरा हुआ आफताब का नार्को टेस्ट दिल्ली के भीमराव अंबेडकर अस्पताल में गुरुवार को श्रद्धा वॉल्कर मर्डर केस के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला का नार्को टेस्ट किया गया. इस दौरान इस केस से जुड़े अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम वहां मौजूद थी. आफताब का नार्को टेस्ट करीब दो घंटे तक चला. टेस्ट के दौरान उससे कई सवाल जवाब किए गए. सूत्रों के मुताबिक आफताब ने ज्यादातर सवालों जवाब दिए हैं.
आफताब ने कई सवालों के जवाब अंग्रेज़ी में दिए. कुछ सवालों के जवाब देने में आफताब ने थोड़ा समय लिया. टेस्ट के दौरान आफताब कई सवालों पर चुप रहा लेकिन टीम ने उससे सवाल को दोहराया और जवाब देने को कहा, जिसके बाद आफताब ने जवाब दिया. इससे पहले कि हम आपको आफताब से किए गए सवालों के बारे में बताएं, उससे पहले आपको ये बताते हैं कि कब-कब और किस पर नार्को टेस्ट किए गए हैं.
अजमल कसाब का नार्को टेस्ट आपको आतंकी अजमल कसाब का वो वीडियो तो याद होगा, जिसमें नार्को के दौरान उसे आतंकी हमले की पोल खोलते देखा जा सकता था. वो वीडियो तब पूरे देश ने देखा था. देश उस वीडियो को भुला नहीं सकता. अजमल कसाब 26-11 को मुंबई पर हुए आतंकी हमले का गुनहगार और इकलौता जिंदा पकड़ा गया आतंकी था. नार्को टेस्ट के वक्त वो ना पूरी तरह होश में था और ना पूरी तरह बेहोश. यानी नीम बेहोशी की हालत में था और तब उसी आलम में उसने बताया था कि कैसे मुंबई पर आतंकी हमले की साजिश रची गई, उसे अंजाम दिया गया और वो खुद कैसे इसका हिस्सा बना था.
अब्दुल करीम तेलगी का नार्को टेस्ट अब्दुल करीब तेलगी वो शख्स है, जो देश में हुए सबसे बड़े घोटालों में से एक स्टैंप घोटाले का मास्टरमाइंड था. जब वो पुलिस कस्टडी में था तब बोल तो रहा था, मगर पूरा सच नहीं बोल रहा था. इसलिए उसके नार्को टेस्ट का फैसला किया गया. लेकिन जब उसका नार्को टेस्ट किया गया, तो इसने उन नेताओं के भी नाम ले डाले, जिन्हें उसने पैसे दिए थे.
कृष्णा के नार्को टेस्ट आरुषि मर्डर केस की साजिश देश में हुए कत्ल की सबसे गहरी साजिश में से एक थी। आरुषि और हेमराज को किसने मारा, ये पुलिस से लेकर सीबीआई तक पता नहीं लगा पाई। ऐसे में सच उगलवाने के लिए आरुषि के मां-बाप और घरेलू नौकरों को भी नार्को टेस्ट से गुजारा गया। हालांकि अफसोस की बात ये है कि नार्को टेस्ट भी साजिश को बेनकाब नहीं कर पाया.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.



