
प्यार, धोखा और जहर... कुंडली के चक्कर में प्रेमिका ने किया प्रेमी का कत्ल, मौत के बाद ऐसे खुला राज
AajTak
गृष्मा और शैरोन राज का रिश्ता काफी अच्छा चल रहा था. शैरोन उसे बेइंतेहा प्यार करता था और शायद गृष्मा भी उसे चाहती थी. लेकिन प्यार, मुहब्बत, शादी के लिए रिश्ते की तलाश और जिंदगी की इस धूप छांव के बीच एक रोज़ कहानी में ट्विस्ट आ गया.
Sharon Raj Murder case: वो लड़की सुंदर होने के साथ-साथ बेहद पढ़ी लिखी थी. उसकी शादी होनी थी. घरवालों ने उसके लिए एक रिश्ता देखा. लड़का फौज में था. दोनों की कुंडली तो मिल गई लेकिन पंडित ने लड़की की कुंडली देखकर कहा कि शादी के फौरन बाद उसके पति की मौत हो जाएगी. ये बात सुनकर लड़कीवालों के होश उड़ गए. अब उनके सामने दो ही रास्ते थे, या तो फौजी लड़के से रिश्ता तोड़ लिया जाए या फिर एक कठिन उपाय किया जाए. लड़कीवालों ने सोचा कि रिश्ता तोड़ने से बेहतर है कि उपाय कर लिया जाए, लेकिन वो उपाय बेहद खौफनाक था.
गर्लफ्रेंड से मिलने पर बिगड़ जाती थी तबीयत तिरुअनंतपुरम के रहनेवाली उस नौजवान जोड़ी की जिंदगी बेहद खुशगवार थी. वो दोनों जब भी मिलते थे, एक दूसरे के साथ अच्छा वक्त गुजारते थे. साथ में घूमते-फिरते थे. खाते पीते थे और फिर अगली बार मिलने के वादे के साथ जुदा हो जाते थे. ये कहानी है 24 साल के शैरोन राज और 23 साल की गृष्मा की. इसे इत्तेफाक कहें कि या फिर कुछ और कि शैरोन राज पिछले कुछ दिनों से जब भी अपनी गर्लफ्रेंड यानी गृष्मा से मिलता था, तो उसे उल्टियां होने लगतीं थीं. उसकी तबीयत बिगड़ जाती थी.
घर वाले हर बार इस बात को लेकर अपने बेटे शैरोन राज से सवाल करते थे, लेकिन शैरोन इसे महज इतेफाक बता कर टाल दिया करता था. ये इतेफाक ही था कि हर बार गृष्मा से मिलने के बाद शैरोन की तबीयत खराब होती थी और फिर कुछ दिनों के बाद वो अपने आप ठीक भी हो जाता था.
रिश्ते में आया नया ट्विस्ट गृष्मा पढ़ने लिखने में काफी तेज थी. इंग्लिश लिटरेचर में बीए करने के बाद अब डबल एमए कर रही थी और पूरे यूनिवर्सिटी में फोर्थ रैंक लेकर आई थी. घरवाले उसके लिए रिश्ता भी ढूंढने में लगे थे. और एक आर्मी मैन से उसकी शादी की बात चल रही थी. हालांकि अपने ब्वॉयफेंड यानी शैरोन राज से भी उसका रिश्ता काफी अच्छा चल रहा था. शैरोन उसे बेइंतेहा प्यार करता था और शायद गृष्मा भी उसे चाहती थी. लेकिन प्यार मुहब्बत, शादी के लिए रिश्ते की तलाश और जिंदगी की इसी धूप छांव के बीच एक रोज़ कहानी में ट्विस्ट आ गया.
आर्युवेदिक जूस पीकर अस्पताल पहुंच गया था शैरोन हुआ यूं कि 15 अक्टूबर 2022 को शैरोन राज एक बार फिर अपने एक दोस्त के साथ गृष्मा के घर उससे मिलने के लिए पहुंचा. दोनों के बीच मुलाकात हुई और गृष्मा ने इस रोज़ उसे एक आर्युवेदिक जूस पीने के लिए दिया और इसके कुछ ही देर बाद ही शैरोन की तबीयत बिगड़ने लगी. असल में शैरोन जैसे ही अपने दोस्त के साथ गृष्मा के घर से निकला, उसे उल्टियां होने लगीं. उसका दोस्त उसे किसी तरह संभाल कर घर लेकर गया. लेकिन जब शैरोन की तबीयत कुछ ज्यादा ही बिगड़ने लगी, तो इस बार उसे अस्पताल ले जाना पड़ा.
दोबारा बिगड़ गई थी शैरोन की तबीयत शैरोन को तिरुअनंतपुरम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया. डॉक्टरों ने उसकी जांच की, उसे दवाइयां दीं और उसका ब्लड टेस्ट भी किया. लेकिन कई बार उल्टियां होने और तबीयत बिगड़ने के बावजूद शैरोन की ब्लड रिपोर्ट नॉर्मल आई. इसके बाद उसे अस्पताल से छुटी दे दी गई. लेकिन एक रोज़ गुजरने के बाद 17 अक्टूबर को एक बार फिर शैरोन की तबीयत खराब हुई और उसे फिर से अस्पताल में भर्ती होना पड़ा.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



