
'प्याज बम' ब्लास्ट से कोहराम... थैले में विस्फोटक भरकर ले जा रहे स्कूटी सवार की मौत, छह गंभीर रूप से घायल
AajTak
पुलिस के मुताबिक, मरने वाले की पहचान सुधाकर के रूप में हुई. कथित तौर पर यह ब्लास्ट तब हुआ, जब एक्टिवा सवार सुधाकर 'प्याज बम' से भरी बोरी को लेकर जा रहा था. रास्ते में जैसे ही एक्टिवा स्कूटर का एक गड्ढे में संतुलन बिगड़ा तो 'प्याज बम' गिर गए और इस बोरी में अचानक विस्फोट हो गया.
आंध्र प्रदेश के एलुरु जिले में दिवाली के दिन दुखद घटना सामने आई है. यहां ईस्ट स्ट्रीट पर 'प्याज बम' से भरे बोरी (थैला) में ब्लास्ट हो गया और घटना में एक युवक की मौत हो गई है. जबकि छह लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना गंगम्मा मंदिर के पास हुई. 'प्याज बम' एक छोटे डायनामाइट विस्फोट (IED) की तरह होता है.
पुलिस के मुताबिक, मरने वाले की पहचान सुधाकर के रूप में हुई. कथित तौर पर यह ब्लास्ट तब हुआ, जब एक्टिवा सवार सुधाकर 'प्याज बम' से भरी बोरी को लेकर जा रहा था. रास्ते में जैसे ही एक्टिवा स्कूटर का एक गड्ढे में संतुलन बिगड़ा तो 'प्याज बम' गिर गए और इस बोरी में अचानक विस्फोट हो गया. घटना में एक्टिवा पर पीछे बैठा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. उसके शरीर के कुछ हिस्से गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं.
क्या होता है 'प्याज बम'
'प्याज बम' एक तरह का पटाखा होता है जो गोल या बल्बनुमा आकार का होता है और प्याज जैसा होता है. जब इसे जलाया जाता है तो यह एक शक्तिशाली धमाका करता है, जिससे अचानक चमक और कभी-कभी धुआं निकलता है. 'प्याज बम' की तुलना इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) से की जाती है. ब्रिटेन समेत कुछ देशों में ये पटाखे व्यावसायिक प्रदर्शन तक ही सीमित हैं और सार्वजनिक बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं हैं.
घायलों को भेजा गया अस्पताल
घटना में जो लोग घायल हुए हैं, उनमें तबेल साई, सुवारा शशि, के श्रीनिवास राव, एसके खादर, सुरेश और सतीश का नाम शामिल है. सूचना मिलने पर एलुरु के डीएसपी श्रवण कुमार, वन-टाउन सीआई सत्यनारायण और एसआई मदीना बाशा घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए एलुरु सरकारी अस्पताल भेजा गया. विस्फोट से ईस्ट स्ट्रीट पर सन्नाटा पसर गया और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एकत्रित हो गए.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



