
पोलैंड पर रूस की मिसाइल गिरने पर क्या कड़ा रुख अपनाएगा NATO? : आज का दिन, 16 नवंबर
AajTak
NATO पोलैंड पर हुए हमले पर क्या फैसला लेगा, आजमगढ़ और रामपुर फिर से दोहराना बीजेपी के लिए कितना आसान होगा और विनिवेश के मोर्चे पर फिर पिछड़ेगी सरकार? सुनिए 'आज का दिन' में.
G20 समिट इंडोनेशिया के बाली में चल रहा है. रूस युक्रेन युद्ध इस समिट में चर्चा का केंद्र रहा. लेकिन कल रात ये ख़बर आई कि रूस की मिसाइलें यूक्रेन से निकल कर पोलैंड तक पहुंच गई. भारत में जब देर रात लोग सो रहे थे तब पोलैंड के कई शहरों में ये रॉकेट बरसे. पोलैंड में इन हमलों के बाद आनन फानन में इमरजेंसी मीटिंग भी बुलाई गई. कई रिपोर्ट्स का दावा है कि सौ से ज्यादा रॉकेट पोलैंड के कई शहरों में गिरी हैं. हालांकि ये भी एक दावा है कि रूस के ये टारगेट यूक्रेन के शहर थे लेकिन ग़लती से ये रॉकेट पोलैंड में चले गए. इससे पहले युक्रेन की राजधानी कीव में पहले ही रूसी रॉकेट ने कल से ही कहर मचा रखा है. नेटो देश पोलैंड पर रूस के मिसाइल का गिरना क्या बता रहा है, क्या ये रूस-यूक्रेन युद्ध के लिहाज से देखा जाना चाहिये क्योंकि कीव पर भी रूस का हमला हुआ है? 'आज का दिन' सुनने के लिए क्लिक करें.
-------------------
हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए वोटिंग हो ही चुकी है. गुजरात के विधानसभा चुनाव अगले महीने होने हैं.इसके अलावा यूपी में तीन सीटों पर उपचुनाव भी है कुछ दिनों में. एक मैनपुरी की लोकसभा सीट है तो रामपुर और खतौली की दो विधानसभा सीटें हैं. समाजवादी पार्टी के बाद बीजेपी ने भी कल इन उपचुनावों के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. पार्टी ने रामपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए आकाश सक्सेना, और खतौली विधानसभा उपचुनाव के लिए राजकुमारी सैनी के नाम का ऐलान किया है. कुछ ही दिन पहले रामपुर में हुए लोकसभा उपचुनावों में बीजेपी की जीत उसे इन चुनावों में भी प्रो एक्टिव रखे हुए है. उधर सपा इस बार फूंक फूंक कर चलना चाहती है. हालांकि खतौली की सीट से सपा ने आरएलडी का कैंडिडेट उतारा है. इन दोनों सीटों के अलावा सपा के गढ़ मैनपुरी में पार्टी ने रघुराज सिंह शाक्य को अपना उम्मीदवार बनाया है. मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के लिए सपा पहले ही डिंपल यादव के नाम का ऐलान कर चुकी है. बीजेपी के रघुराज को उतारने के पीछे की वजहें क्या हैं और दो विधानसभा सीटें रामपुर और खतौली में मौजूदा समीकरण क्या बयां कर रहे हैं? 'आज का दिन' सुनने के लिए क्लिक करें. __________________
किसी भी देश में सरकार के पास आय के कई तरीके हैं. सबसे बड़ा तो है टैक्स. लेकिन एक तरीका और है जिससे सरकारें कोशिश करती हैं कि आर्थिक मामला बैलेन्स्ड बना रहे. इस तरीके को कहते हैं डिसइन्वेस्टमेंट. हिन्दी में इसे कहते हैं विनिवेश. अपने आय को बढ़ाने के लिए सरकारें इसे अपनाती हैं. अपने पास मौजूद संस्थाओं को बेच कर या उसका एक हिस्सा बेचकर. पिछले साल के बजट में सरकार ने इसके तहत 1 करोड़ 75 लाख करोड़ जुटाने का टारगेट रखा था. लेकिन इस टारगेट का 5 परसेंट भी नहीं जुट पाया. इस साल के टारगेट को घटाया गया और घटा कर 65000 करोड़ कर दिया गया. तब कहा गया कि ये टारगेट तो अचिवेबल है. और ऐसा कहने के कारण भी थे. एलआईसी का आईपीओ आ रहा था, भारत पेट्रोलियम , एचसीएल - ऐसी तमाम संस्थाओं की हिस्सेदारी बेच कर सरकार कमाने का प्लान कर रही थी. लेकिन अब जब ये साल निकलने में चार महीने बचे हैं. नए बजट की तैयारी शुरू हो गई है. ये टारगेट अब भी सरकार की पहुँच से बाहर दिख रहा है. तो क्या कारण रहे कि सरकार टारगेट कम करने के बावजूद उससे काफी दूर नजर आ रही है? 'आज का दिन' सुनने के लिए क्लिक करें.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.



