
पॉर्न देखने वालों से हो रही लाखों रुपए की ठगी, जानिए कैसे चल रहा ब्लैकमेलिंग का खेल
AajTak
साइबर ठग पॉर्न साइट देखने वालों को भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) के नाम से धमकी भरा मेल भेजते हैं और ब्लैकमेल करते हैं. फिर उनसे लाखों रुपए मांगते हैं और न देने पर साइबर पुलिस का अफसर बन कड़ी कार्रवाई करने की धमकी देते हैं.
अगर आप पॉर्न (Porn) वीडियो देखने के शौकीन हैं तो सावधान हो जाइए. क्योंकि आप ठगी का शिकार होकर अपनी मेहनत की कमाई से हाथ धो सकते हैं. साइबर ठगों ने लोगों को ठगने का अब नया तरीका निकाला है. शातिर ठग आसानी से लोगों को फंसाकर उनकी मेहनत की कमाई लूटा रहे हैं. साइबर ठग पॉर्न साइट देखने वालों को धमकी भरा ई-मेल भेजकर ठगने लगे हैं.
दरअसल, साइबर ठग पॉर्न साइट देखने वालों को भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) के नाम से धमकी भरा मेल भेजते हैं और ब्लैकमेल करते हैं. फिर उनसे लाखों रुपए मांगते हैं और न देने पर साइबर पुलिस का अफसर बन कड़ी कार्रवाई करने की धमकी देते हैं. कुछ ऐसी वेबसाइट्स भी हैं, जिनकी लिंक पर क्लिक करते ही साइबर ठगों को यूजर्स की डिटेल का पता चल जाता है और आसानी से वो उन्हें अपना शिकार बना लेते हैं.
कुछ इस तरह का मेल भेजकर डराते हैं साइबर ठग
साइबर पुलिस अधिकारी बनकर ठग मेल में लिखते हैं, ''यह ई-मेल भारतीय आपराधिक संहिता, पॉक्सो अधिनियम 2012 की धारा 14, 292, 66 ए और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 की धारा 67 भी किशोर अश्लील साहित्य के प्रकाशन या प्रसारण को अपराध मानती है. और मैंने आपके मामले की फाइल को तत्काल अभियोजन के लिए न्याय अभियोजकों को स्थानांतरित करने से पहले आपको बताना उचित समझा और 24 घंटे के अंदर उचित प्रतिबंध लगाए जाने से पहले आपको इस संदेश का जवाब देना होगा और आगे की समीक्षा के लिए अपना औचित्य बताना होगा. वहीं, आपसे 24 घंटे के अंदर जवाब देने में असमर्थ होने पर अभियोजन को नजदीकी पुलिस थाने के माध्यम से आपके खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट भेजा जाएगा और आपकी जानकारी नाबालिक यौन अपराधों के लिए राष्ट्रीय रजिस्टर और मीडिया को प्रकाशन के लिए भेजी जाएगी. इस तरह की मेल पाकर लोग घबरा जाते हैं और आसानी से ठगी का शिकार होकर लाखों रुपए गंवा बैठते हैं.
साइबर पुलिस को मिली थी शिकायत
साइबर थाने की पुलिस को इस तरह की ई-मेल भेजने की शिकायत काफी दिनों से मिल रही थी. पुलिस ने इसकी गहनता से जांच की तो यह ई-मेल फर्जी पाया. पुलिस ने बताया कि शातिर साइबर ठगों ने अब इंटरनेट यूजर्स को ठगने का यह नया तरीका निकाला है. पहले यही ठग वॉट्सएप पर वीडियो कॉल के जरिए लोगों को कॉल कर उनकी वीडियो रिकॉर्ड कर लेते थे और उसे वायरल करने की धमकी देकर ठगी करते थे. लेकिन अब कड़ी कार्रवाई की धमकी देकर ठगी कर रहे हैं.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.




