
पॉपुलर TV एक्टर Vivian Dsena ने पत्नी Vahbiz से लिया तलाक, सात साल पहले हुई थी शादी
AajTak
विवियन और वाहबिज ने ज्वाइंट स्टेटमेंट जारी कर तलाक की खबर दी है. अपने इस बयान में उन्होंने तलाक के लिए किसी को दोष नहीं दिया और ना ही कोई वजह बताई है. लिखते हैं- 'भरे दिल से हम यह अनाउंस कर रहे हैं कि हम कानूनी तौर पर अलग हो चुके हैं और अब हमारा तलाक हो गया है.'
टीवी के पॉपुलर और हैंडसम एक्टर विवियन डिसेना और उनकी पत्नी वाहबिज दोराबजी का तलाक हो गया है. सात साल के इस रिश्ते को उन्होंने ज्वाइंट स्टेटमेंट रिलीज कर खत्म कर दिया है. दोनों ने शादी के तीन साल बाद ही अपने रास्ते अलग कर लिए थे और तभी से अलग रहने लगे थे. इसके बाद लंबे कानूनी लड़ाई के बाद अब उन्हें तलाक मिल गया है.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












