
पैसों के लिए एग डोनेट करती थीं, निसंतान दंपति खरीदते थे बच्चे... 4 महिलाओं को पुलिस ने किया अरेस्ट
AajTak
मुंबई पुलिस ने बच्चों की तस्करी के गिरोह (Child trafficking rackets) का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने सूचना पर विशाखापत्तनम से चार महिलाओं को अरेस्ट किया, ये महिलाएं फर्टिलिटी एजेंट और एग डोनर के रूप में काम करती थीं. पुलिस का कहना है कि गिरोह के 14 लोगों को पकड़ा जा चुका है. इस गिरोह ने एक बच्चा 80 हजार से 4 लाख में बेचा था.
मुंबई पुलिस (Mumbai police) ने ऐसे अंतरराज्यीय रैकेट (interstate racket) को पकड़ा है, जो बच्चों की तस्करी करता था. यह गिरोह देशभर के कई राज्यों में फैला हुआ था. इस मामले में सूचना मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने छापेमारी और विशाखापत्तनम से चार महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने महिलाओं से पूछताछ शुरू कर दी है.
एजेंसी के अनुसार, मुंबई पुलिस के अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार की गईं महिलाएं फर्टिलिटी एजेंट और एग डोनर (Fertility Agents and Egg Donors) के रूप में काम कर रही थीं. आरोपी महिलाओं को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां अदालत ने उन्हें 8 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है.
यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगालः प्रिंसिपल और टीचर ही करते थे बच्चों की तस्करी, पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार
अधिकारियों का कहना है कि बच्चों की तस्करी के मामले में मुंबई पुलिस ने अब तक 14 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके कब्जे से चार बच्चों को बचाया है.
रविवार को मुंबई पुलिस ने एक शिशु और एक बच्चे को बेचने में शामिल एक डॉक्टर और छह अन्य लोगों को गिरफ्तार किया था. इसी के साथ यहां बच्चा बेचने वाले रैकेट का भंडाफोड़ हुआ. अब मुंबई पुलिस ने विशाखापत्तनम से चार महिलाओं को अरेस्ट किया है. पुलिस का कहना है ये महिलाएं एग्स डोनेट करती थीं, जिसके लिए उन्हें पैसे दिए जाते थे.
बता दें कि पैसों के लिए गरीब परिवारों की महिलाएं निसंतान दंपत्तियों (childless couples) के लिए एग डोनेट करती हैं. फर्टिलिटी क्लीनिक पर जाकर ये महिलाएं एग्स डोनेट करती हैं. इसके लिए उन्हें रुपये मिलते हैं.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.




