
पैसे के लेनदेन में की महिला की हत्या, लाश को साइकिल पर लादकर नाले में फेंकने चला टेलर, तभी...
AajTak
दिल्ली के डाबरी में पैसों के विवाद पर एक दर्जी ने महिला की गला घोंटकर हत्या कर शव नाले में फेंकने की कोशिश की. लापता महिला का शव 23 अगस्त को मिला. सीसीटीवी से आरोपी की पहचान हुई और पुलिस ने हरदोई से उसे गिरफ्तार किया.
दिल्ली के डाबरी इलाके में पैसों को लेकर हुए विवाद के बाद एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है.महिला का गला घोंटकर हत्या करने और उसके शव को नाले में फेंकने की कोशिश करने के आरोप में 35 साल के एक दर्जी को गिरफ्तार किया गया है. बिंदापुर निवासी मृतका की मां ने 21 अगस्त को बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी.
द्वारका के पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया, '23 अगस्त को दोपहर करीब 2.54 बजे डाबरी पुलिस स्टेशन में एक शव मिलने की सूचना पर एक पीसीआर कॉल आई. शुरुआती जांच में शव की पहचान लापता महिला के रूप में हुई. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली और पीड़िता की आखिरी गतिविधियों का पता लगाने के लिए तकनीकी निगरानी का इस्तेमाल किया.
डीसीपी ने आगे कहा, '21 अगस्त को उसे उत्तर प्रदेश के हरदोई निवासी सलीम नाम के आरोपी के साथ एक इमारत में घुसते देखा गया था. बाद में, आरोपी को एक छिपा हुआ शव लेकर परिसर से बाहर निकलते देखा गया.
पुलिस के अनुसार, सलीम और पीड़िता एक-दूसरे को जानते थे और नियमित संपर्क में थे. महिला कथित तौर पर उससे बकाया पैसे वापस मांग रही थी, जिस पर दोनों में बहस हुई. अधिकारी ने कहा, 'गुस्से में आकर आरोपी ने उसका गला घोंट दिया और फिर शव को मोटरसाइकिल पर रखकर डाबरी के एक नाले में फेंकने की कोशिश की. हालांकि, इस दौरान शव फिसल गया, जिससे लोगों का ध्यान उसकी ओर गया. तभी सलीम मौके से फरार हो गया.'
डाबरी पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया और उसकी तलाश के लिए कई टीमें हरदोई भेजी गईं. अधिकारी ने कहा, 'लगातार प्रयासों के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. यह पता लगाने के लिए आगे की पूछताछ जारी है कि क्या अपराध में कोई और शामिल था.' पुलिस ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










