
पैरोल पर पैरोल... रेप का दोषी राम रहीम एक-दो नहीं 7वीं बार जेल से बाहर... उठ रहे सवाल
AajTak
रेप और हत्या के दोषी डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को एक बार फिर 30 दिन की पैरोल मिल गई है. रोहतक की सुनारिया जेल में बंद राम रहीम को पहले भी 6 बार पैरोल मिल चुकी है. इस बार भी वह बागपत स्थित अपने आश्रम में ही रहेगा.
हत्या एवं बलात्कार के दोषी डेरा सच्चा सौदा के मुखिया गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर 30 दिन की एक और पैरोल मिल गई है और वह सुनारिया जेल से बाहर आ गया है. हालांकि इस बार उन्हें डेरा मुख्यालय में जाने की इजाजत नहीं होगी. यह पहली बार नहीं है जब राम रहीम को इस तरह की पैरोल मिली हो, इससे पहले भी राम रहीम को छह बार पैरोल दी जा चुकी है और लगातार पैरोल मिलने को लेकर सरकार पर भी सवाल उठ रहे हैं.
6 बार पहले आ चुका है जेल से बाहर
पैरोल देना राज्य का अधिकार होता है और यह यह जेल में कैदी के अच्छे व्यवहार के तहत दी जाती है. 2017 में सजा सुनाए जाने के बाद से गुरमीत राम रहीम अब तक कुल 6 बार जेल से बाहर आ चुका है. अपनी दो शिष्याओं के साथ रेप के आरोप में 20 साल और हत्या के मामले में उम्र कैद की सजा काट रहे राम रहीम को इसी साल 21 जनवरी को भी 40 दिन की पैरोल मिली थी और तब वह पैरोल अवधि के दौरान उत्तर प्रदेश के बरनावा आश्रम में रहा था.
उठते रहे हैं सवाल
सिखों की सर्वोच्च धार्मिक संस्था अकाल तख्त और सिखों की सर्वोच्च धार्मिक संस्था शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) ने डेरा प्रमुख को पैरोल दिए जाने का कड़ा विरोध किया। एसजीपीसी प्रमुख एचएस धामी ने मांग की कि पैरोल रद्द की जानी चाहिए. एक वीडियो संदेश में, अकाल तख्त जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने कहा कि हत्या और बलात्कार के मामलों में जेल में बंद गुरमीत राम रहीम सिंह को फिर से पैरोल दी गई है और 'खालसा पंथ' इस पर कड़ी आपत्ति जताता है. उन्होंने कहा, एक तरफ उन्हें (डेरा प्रमुख को) नियमित आधार पर पैरोल दी जा रही है, वहीं दूसरी तरफ जेलों में 30 साल से अधिक समय बिता चुके बंदी सिंहों (सिख कैदियों) को रिहा नहीं किया जा रहा है.
उन्होंने कहा कि डेरा प्रमुख को नियमित आधार पर पैरोल देकर सरकार सिख समुदाय को नीचा दिखाने की कोशिश कर रही है. एसजीपीसी अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि सरकारें अपने राजनीतिक हितों के लिए गुरमीत राम रहीम सिंह के जघन्य अपराधों पर आंखें मूंद रही हैं और उन्हें बार-बार रिहा कर रही हैं.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



