
पैपराजी से बचने के लिए गाड़ी की डिक्की में छिपा करती थीं जाह्नवी कपूर, एक्ट्रेस ने किया खुलासा
AajTak
खाना खत्म होने के साथ ही जाह्नवी कपूर की दोस्त और ट्रेनर नम्रता पुरोहित ने उनसे कुछ दिलचस्प किस्से साझा करने के लिए कहा. जाह्नवी ने इस पर हांमी भी भरी. इतने में नम्रता ने बताया कि एक बार जाह्नवी कपूर जिम से बाहर निकल रही थीं और वह नहीं चाहती थीं कि पैपराजी उन्हें क्लिक करे. ऐसे में वह गाड़ी की डिक्की में छिप गईं.
बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर जल्द ही 'स्टार वर्सेस फूड' के सीजन 2 में पहली सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में नजर आने वाली हैं. इन दौरान उन्होंने खुद से जुड़ी कई दिलचस्प स्टोरीज शेयर की हैं. एक किस्सा साझा करते हुए जाह्नवी कपूर ने बताया कि वह पैपराजी से छिपने के लिए अपनी गाड़ी की डिक्की में बैठ जाया करती थीं. बता दें कि इस शो में जाह्नवी कपूर अपने दोस्तों के लिए कोरियन फूड बनाने वाली हैं. इनके साथ एक ट्रेन्ड शेफ भी नजर आएंगे.More Related News

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












