
पेड़ से लटकती दो लाशें और मौके पर चौंकाने वाले सबूत... फर्रुखाबाद की 'डेथ मिस्ट्री' में नया ट्विस्ट!
AajTak
फर्रुखाबाद में दो लड़कियों की डेथ मिस्ट्री उलझती जा रही है. पुलिस ने जिले के भगवतीपुर गांव में एक आम के पेड़ से लटकती दो लड़कियों की लाश 27 अगस्त की सुबह बरामद की थी. फौरी तौर पर मामला सुसाइड का लग रहा था, लेकिन अब परिजनों का कहना है कि उनकी बेटियों की जान ली गई है.
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में दो लड़कियों की डेथ मिस्ट्री उलझती जा रही है. पुलिस ने जिले के भगवतीपुर गांव में एक आम के पेड़ से लटकती दो लड़कियों की लाश 27 अगस्त की सुबह बरामद की थी. फौरी तौर पर मामला सुसाइड का लग रहा था, लेकिन 18 और 15 साल की इन दो लड़कियों के घरवालों ने ये कह कर मामले उलझा दिया कि उनकी बेटियों ने जान दी नहीं, बल्कि उनकी जान ली गई है. यानी मामला कत्ल का है. लेकिन अब इस केस में पुलिस को मौका ए वारदात से जो सबूत मिले हैं, जो चौंकाने वाला खुलासा करते हैं. फिलहाल इन सबूतों का इशारा इस डेथ मिस्ट्री के सुसाइड मिस्ट्री होने और सुसाइड के लिए लड़कियों को मजबूर किए जाने लगता है.
इस खौफनाक कहानी की शुरुआत हुई 26 अगस्त जन्माष्टमी की रात को, जब गांव भगवतीपुर की रहने वाली ये लड़कियां पास के मंदिर में सजी जन्माष्टमी की झांकी देखने के लिए घर से निकली. आस-पड़ोस में रहने वाली दोनों लड़कियों में बहुत अच्छी दोस्ती थी. लेकिन मामला तब उलझ गया, जब लड़कियां देर रात तक घर नहीं लौटीं. इनमें एक लड़की की बुआ भी उसी गांव में रहती है और झांकी देखने से पहले वो लड़की शाम को बुआ के घर भी गई थी. ऐसे में लड़कियों के घरवालों को लगा कि शायद रात को झांकी देखने के बाद दोनों लड़कियां बुआ के घर पर ही सो गई होंगी. लेकिन सुबह पूरे गांव में तब कोहराम मच गया, जब दोनों की लाश पेड़ से लटकती हुई देखी गई.
दोनों ही लाशें एक ही दुपट्टे से लटक रही थीं. देखते ही देखते इस मंज़र ने पूरे गांव में कोहराम मचा दिया. मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई और लोगों ने पुलिस को इत्तिला दी. खबर मिलते ही कायमगंज कोतवाली की पुलिस मौका ए वारदात पर पहुंची और दोनों ही लाशों को नीचे उतारा गया. इसके बाद पुलिस ने उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया, ताकि ये पता चल सके कि दोनों की मौत खुदकुशी का नतीजा है या फिर किसी ने उनकी हत्या कर उनकी लाशों को पेड़ से टांग दिया है. आस-पास की तलाशी लेने पर पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट जैसी चीज़ तो नहीं मिली, लेकिन पुलिस को पेड़ पर ही एक मोबाइल फोन और एक लड़की के कपड़ों से एक सिम कार्ड जरूर मिला.
परिजनों ने कहा- हत्या कर बेटियों की लाश पेड़ से लटकाया
इन्हें पुलिस ने तफ्तीश के इरादे से अपने कब्जे में ले लिया. वैसे पुलिस ने इस मामले की तफ्तीश में बेशक सारे ऑप्शन खोल रखे हों, लेकिन लड़कियों के घरवालों का कहना है कि उनकी बेटियों की खुदकुशी नहीं की, बल्कि किसी ने दोनों की हत्या कर उनकी लाशों को पेड़ से लटका दिया है. अब सवाल ये है कि जब घर वाले इसे कत्ल का मामला बता रहे हैं, तो आखिर पुलिस के पास ऐसा क्या सबूत है, जिससे उसे ये मामला सुसाइड का लग रहा है. तो इसका जवाब है लड़कियों के पास से मिला मोबाइल फोन, सिम कार्ड और कॉल डिटेल.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










