
पेट्रोल, डीजल के दाम स्थिर, इस हफ्ते कच्चे तेल के भाव में आई इतनी तेजी
Zee News
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल का भाव शुक्रवार को बिना किसी बदलाव के क्रमश: 90.40 रुपये, 90.62 रुपये, 96.83 रुपये और 92.43 रुपये प्रति लीटर पर बना रहा.
नई दिल्ली: घरेलू तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम में एक दिन कटौती करने के बाद शुक्रवार को कोई बदलाव नहीं किया. उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इस सप्ताह कच्चे तेल में आई तेजी के बाद पेट्रोल और डीजल के दाम में आगे बढ़ोतरी की संभावना बनी हुई है. बेंचमार्क कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड का भाव इस सप्ताह अब तक छह फीसदी से ज्यादा तेज हो चुका है. आईआईएफएल सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसीडेंट (करेंसी व एनर्जी रिसर्च) अनुज गुप्ता कहते हैं कि कोरोना का प्रकोप दोबारा गहराने के बावजूद तेल में आई इस तेजी से आने वाले दिनों में फिर पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. उन्होंने कहा कि हालिया तेजी से पेट्रोल और डीजल के दाम में एक से दो रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी हो सकती है क्योंकि कच्चे तेल में आगे भी मजबूती रहने के आसार दिख रहे हैं.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










