
'पेंडिंग हाउस टैक्स माफ होंगे, गांवों को टैक्स फ्री करेंगे,' MCD चुनाव में कांग्रेस के बड़े वादे
AajTak
चौधरी अनिल कुमार ने आगे कहा- दिल्ली के लगभग 28 प्रतिशत घर हाउस टैक्स के अंतर्गत आते हैं. सिर्फ 40 प्रतिशत ने अब तक हाउस टैक्स का भुगतान किया है. हाउस टैक्स नीति एमसीडी में भ्रष्टाचार का मौका देती है. हम सभी पेंडिंग हाउस टैक्स माफ करने जा रहे हैं और करेंगे. आने वाले समय में टैक्स को घटाकर पचास प्रतिशत कर देंगे.
Delhi MCD Election 2022: दिल्ली में नगर निगम चुनाव का काउंटडाउन शुरू हो गया है. वोटिंग की तारीख नजदीक आती जा रही है. इस बीच, दिल्ली कांग्रेस ने बुधवार को एमसीडी चुनाव में सत्ता में आने पर बड़े वादे किए हैं. कांग्रेस ने कहा कि सभी पेंडिंग हाउस टैक्स माफ किए जाएंगे. आगे हाउस टैक्स को घटाकर आधा किया जाएगा. गांवों में कोई हाउस टैक्स नहीं देना पड़ेगा. दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी (DPCC) के अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ने कहा कि हाउस टैक्स दिल्ली के लोगों पर बोझ है. इसमें बहुत अधिक भ्रष्टाचार भी है.
चौधरी अनिल कुमार ने आगे कहा- दिल्ली के लगभग 28 प्रतिशत घर हाउस टैक्स के अंतर्गत आते हैं. सिर्फ 40 प्रतिशत ने अब तक हाउस टैक्स का भुगतान किया है. हाउस टैक्स नीति एमसीडी में भ्रष्टाचार का मौका देती है. हम सभी पेंडिंग हाउस टैक्स माफ करने जा रहे हैं और करेंगे. आने वाले समय में टैक्स को घटाकर पचास प्रतिशत कर देंगे. इस तरह हम ना सिर्फ अधिक लोगों को टैक्स का भुगतान करने के लिए प्रेरित करेंगे, बल्कि विभाग में भ्रष्टाचार के एक प्रमुख स्रोत को भी समाप्त कर देंगे.
उन्होंने कहा- दिल्ली के गांवों के लिए कोई हाउस टैक्स नहीं होगा. ग्रामीणों को अपनी पैतृक संपत्ति के लिए भुगतान करने की जरूरत नहीं होगी. एमसीडी द्वारा हर साल हाउस टैक्स क्लीयरेंस शुरू किया जा रहा है, लेकिन स्थानीय लोगों ने कभी भी पूरी तरह से भुगतान नहीं किया है. घाटा लगभग 60 प्रतिशत है, जो एक बहुत बड़ा अंतर है. कांग्रेस का दावा है कि इससे एमसीडी के अधिकारी रिश्वतखोरी में लिप्त हो जाते हैं.
कुमार ने कहा- हमारा एजेंडा स्पष्ट है, हम स्वच्छ और हरित दिल्ली चाहते हैं जैसे शीला दीक्षित के समय थी. हम एमसीडी से भ्रष्टाचार को खत्म करेंगे और दिल्ली को हम सभी के लिए बेहतर जगह बनाएंगे.
बता दें कि दिल्ली में नगर निगम चुनाव के लिए 4 दिसंबर को वोटिंग होनी है. नतीजे 7 दिसंबर को आएंगे. इस बार 250 वार्ड हैं, क्योंकि अब तीनों नगर निगम एक हो गईं हैं. 2012 में नगर निगम को तीन हिस्सों में बांट दिया था और कुल 272 वार्ड बनाए गए थे. लेकिन मोदी सरकार ने फिर से तीनों को एक कर दिया है. दिल्ली नगर निगम की 250 सीटें हैं. इनमें से अनुसूचित जाति (SC) के लिए 42 सीटें आरक्षित की गई हैं. जबकि महिलाओं के लिए भी 50 फीसदी सीटें आरक्षित रहेंगी.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



