
पेंटागन की रिपोर्ट पर चीन का पलटवार, भारत-US संबंधों में दरार डालने के आरोपों को बताया भ्रामक
AajTak
चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने गुरुवार को कहा कि यह रिपोर्ट चीन की रक्षा नीति को तोड़-मरोड़ कर पेश करती है, चीन और अन्य देशों के बीच मतभेद पैदा करती है. वहीं चीन के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता झांग शियाओगांग ने भी पेंटागन की रिपोर्ट की निंदा की.
चीन ने गुरुवार को पेंटागन (अमेरिकी रक्षा विभाग) की उस रिपोर्ट को सिरे से खारिज कर दिया, जिसमें बीजिंग पर भारत के साथ सीमा विवाद कम करने का फायदा उठाकर भारत-अमेरिका संबंधों को कमजोर करने का आरोप लगाया गया था. चीन ने इसे झूठा नैरेटिव और आपसी विवाद पैदा करने की अमेरिकी साजिश करार दिया है.
चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने गुरुवार को कहा कि यह रिपोर्ट चीन की रक्षा नीति को तोड़-मरोड़ कर पेश करती है, चीन और अन्य देशों के बीच मतभेद पैदा करती है और अमेरिका की सैन्य श्रेष्ठता बनाए रखने के लिए बहाने गढ़ती है. उन्होंने साफ कहा कि चीन इस रिपोर्ट का दृढ़ता से विरोध करता है.
वहीं चीन के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता झांग शियाओगांग ने भी पेंटागन की रिपोर्ट की निंदा करते हुए कहा कि अमेरिका हर साल इस तरह की रिपोर्ट जारी कर चीन के आंतरिक मामलों में गंभीर दखल देता है. झांग ने आरोप लगाया कि रिपोर्ट चीन की राष्ट्रीय रक्षा नीति की दुर्भावनापूर्ण व्याख्या करती है, सैन्य विकास को लेकर निराधार अटकलें लगाती है और तथाकथित चीनी सैन्य खतरे को बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर अंतरराष्ट्रीय समुदाय को गुमराह करती है. उन्होंने अमेरिका से झूठे नैरेटिव गढ़ने और टकराव भड़काने से बाज आने की मांग की.
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक भारत-चीन संबंधों पर पेंटागन की टिप्पणियों को खारिज करते हुए लिन जियान ने कहा कि बीजिंग नई दिल्ली के साथ रिश्तों को रणनीतिक ऊंचाई और दीर्घकालिक दृष्टिकोण से देखता है. चीन भारत के साथ संवाद बढ़ाने, आपसी विश्वास मजबूत करने, सहयोग को आगे बढ़ाने और मतभेदों का उचित समाधान निकालने के लिए तैयार है. एलएसी से जुड़े मुद्दे पर उन्होंने कहा कि सीमा प्रश्न भारत-चीन के बीच का मामला है और वर्तमान सीमा स्थिति सामान्य रूप से स्थिर है, साथ ही संवाद के चैनल सुचारु हैं.
बता दें कि पेंटागन की ‘मिलिट्री एंड सिक्योरिटी डेवलपमेंट्स इनवॉल्विंग द पीपल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना 2025’ रिपोर्ट में दावा किया गया था कि चीन एलएसी पर तनाव घटने का लाभ उठाकर भारत के साथ संबंध स्थिर करना और अमेरिका-भारत साझेदारी को गहराने से रोकना चाहता है. रिपोर्ट में अक्टूबर 2024 के ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान राष्ट्रपति शी जिनपिंग और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात का भी जिक्र है, जिसे दोनों देशों के बीच नियमित उच्चस्तरीय संवाद की शुरुआत बताया गया. रिपोर्ट ने चीन-पाकिस्तान रक्षा और अंतरिक्ष सहयोग तथा पाकिस्तान में संभावित चीनी सैन्य ठिकाने की संभावना का भी उल्लेख किया है, जिसे चीन ने सिरे से खारिज किया है.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.








