
पूर्वांचल का एकमात्र अंध विद्यालय क्यों किया जा रहा बंद? 23 दिन से सड़क पर उतरे ब्लाइंड स्टूडेंट्स
Zee News
इधर पिछले 23 दिनों से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे दिव्यांग बच्चे विद्यालय के ट्रस्टी पर यह आरोप लगा रहे हैं कि स्कूल को धीरे-धीरे बंद करके इस जगह का व्यवसायिक उपयोग करने की साजिश हो रही है. जिसकी शुरुआत 9 से 12 तक की कक्षाओं को बंद करके की जा रही है...
वारणसी: यूपी के काशी का हनुमान प्रसाद पोद्दार विद्यालय पिछले 1 महीने से चर्चा में है. वैसे तो कोरोना महामारी की वजह से यह स्कूल करीब 1.5 साल से बंद है, लेकिन जून 2020 में यहां क्लास 9 से 12 तक की कक्षाएं हमेशा के लिए बंद कर दी गई हैं. छात्र और उनके साथी आजकल विद्यालय बंद करने को लेकर विद्यालय गेट के बाहर पिछले 23 दिनों से धरने पर हैं. इन दिव्यांग बच्चों का आरोप है की यह चुटिया ट्रस्ट का स्कूल है. इसके ट्रस्टी हम लोगों को दिव्यांग समझ कर तरह-तरह से प्रताड़ित करते हैं. ताकि 4 एकड़ में फैले इस स्कूल का उपयोग ट्रस्ट के लोग व्यवसायिक तौर पर कर सकें. प्रबंधन से जुड़े और विद्यालय के अध्यापक बताते हैं कि इस विद्यालय को मिलने वाली सरकारी सहायता साल 2018 के बाद से नहीं मिली है. इसलिए 9 से 12 तक की कक्षाओं को दूसरी जगह शिफ्ट करने का की कोशिश की जा रही है.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










