
पूछताछ में इन सवालों के जवाब नहीं दे रहा मुख्तार अंसारी, बीमारी का बना रहा बहाना
AajTak
जेल में बंद माफिया डॉन मुख्तार अंसारी से जांच एजेंसी का पूछताछ का सिलसिला जारी है. अंसारी कुछ सवालों के जवाब दे रहा है तो कुछ सवालों को टालने का प्रयास कर रहा है. अभी तक ये पता नहीं चला है कि उसकी पत्नी अफशा अंसारी कहां हैं? विकास कंस्ट्रक्शंस का पैसा उसके बेटे के खातों में क्यों भेजा गया?
यूपी की जेल में बंद माफिया डॉन मुख्तार अंसारी से बीते 4 दिनों से जांच एजेंसी पूछताछ कर रही हैं. मुख्तार अंसारी के हर बयान की वीडियो रिकॉर्डिंग की जा रही है. लंबी पूछताछ के बाद भी मुख्तार से यह पता नहीं चल पाया है कि आखिर उसकी पत्नी अफशा अंसारी कहां है? विकास कंस्ट्रक्शंस का पैसा उसके बेटे के खातों में क्यों भेजा गया? वह कई सवालों के जवाबों को टालने की कोशिश कर रहा है. माना जा रहा है कि उन खातों से हुए करोड़ों के लेनदेन में अब पूर्वांचल के कई विधायक और सांसद भी रडार पर आने वाले हैं. मुख्तार के बाद उन सफेदपोश लोगों को भी नोटिस देकर पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है.
बीते बुधवार से प्रयागराज में जांच एजेंसी मुख्तार अंसारी से पूछताछ कर रही है. कोर्ट के आदेश पर मुख्तार 10 दिन की पुलिस कस्टडी में है. अभी तीन टीमें मुख्तार से अलग-अलग पूछताछ में जुटी हैं.सूत्रों के मुताबिक, अब तक की जांच में सबसे बड़ा सवाल ये आया है कि पत्नी अफशा अंसारी, बेटे अब्बास अंसारी और उमर अंसारी के साथ-साथ साले सरजील के नाम पर संपत्तियां खरीदने के लिए पैसा कहां से आया? बताया जा रहा है कि जांच एजेंसी संपत्ति के बारे में पूछताछ के लिए कई सबूतों के साथ बैठी थीं.
मुख्तार की पत्नी की भी तलाश, लुकआउट नोटिस जारी
इन सवालों के अलावा गाजीपुर में 15 करोड़ किराया वसूलने के मामले में भी मुख्तार से पूछताछ की गई है. सूत्र बताते हैं कि इन 4 दिनों की पूछताछ में अंसारी से लगातार यह जानने की कोशिश रही कि उसकी पत्नी अफशा अंसारी कहां हैं? चूंकि अफशा अंसारी के लिए भी लुकआउट नोटिस जारी है. जांच एजेंसी को उनकी तलाश है. लेकिन मुख्तार अंसारी ने अभी तक इस बारे में कुछ नहीं बताया है.
बीमारी का हवाला देकर बचने की कोशिश कर रहा है मुख्तार
फिलहाल, मुख्तार अंसारी गोलमोल जवाब देकर बचने की कोशिश कर रहा है. कभी उसकी तरफ से बीमारी का हवाला देकर बचने की कोशिश हो रही है तो कभी सवाल टालने की कोशिश करता है. मुख्तार अंसारी 23 दिसंबर तक जांच एजेंसी की रिमांड पर है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



