
'पुष्पा 2' में एक्शन करते दिखेंगे अर्जुन कपूर? प्रोड्यूसर ने बताया सच
AajTak
रश्मिका मंदाना और अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म पुष्पा को लोगों का बेइंतिहा प्यार मिला. फिल्म की कहानी लोगों का दिल छू गई. इसके डायलॉग से लेकर गाने सब सुपरहिट रहे. यही वजह है कि लोग अब इसके दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं. कहा जा कि पुष्पा 2 में अर्जुन कपूर होंगे, जानिये क्या है सच.
2021 में आई पुष्पा का क्रेज आज भी कम नहीं हुआ है. फिल्म ने सिनेमाघरों में आते ही धमाल मचा दिया था. दर्शकों के इसी क्रेज की वजह से पुष्पा 2 बनने जा रही है. फिल्म का इंतजार फैन्स बेसब्री से कर रहे हैं और पुष्पा 2 पर ताजे अपडेट्स का इंतजार करते रहते हैं. हाल ही में ये खबर आई है कि फिल्म में बॉलीवुड स्टार अर्जुन कपूर बड़ा रोल निभाते दिखेंगे. आइये जानते हैं कि इस खबर में कितनी सच्चाई है.
पुष्पा 2 में होंगे अर्जुन कपूर? कुछ दिनों से अर्जुन कपूर के नये प्रोजेक्ट को लेकर काफी बातें हो रही थीं. कहा जा रहा था कि वो पुष्पा 2 में पुलिसवाले का रोल अदा करते दिखेंगे. पर असल में ऐसा नहीं है. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रोड्यूसर नवीन येर्नेनी ने इन सभी खबरों को गलत बताया है. नवीन येर्नेनी का कहना है कि फिल्म में अर्जुन को कास्ट नहीं किया गया है.
इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा कि महीने के अंत में फिल्म की शूटिंग शुरू हो जायेगी. फिल्म के पहले पार्ट की शूटिंग हैदराबाद में होगी. फहद फासिल पुष्पा 2 का भी हिस्सा हैं. फिल्म के प्रोड्यूसर ने फहद फासिल के नाम पर मुहर लगा दी है. अर्जुन कपूर के साथ ही ये भी कहा गया फिल्म में मलाइका अरोड़ा का आइटम नंबर होगा. पर मलाइका की जगह मेकर्स फिल्म में काजल अग्रवाल को लेना चाहते हैं. अब देखते हैं कि अंत में ये आइटम नंबर किस एक्ट्रेस की झोली में जाता है.
पुष्पा 2 रही हिट रश्मिका मंदाना और अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म पुष्पा को लोगों का बेइंतिहा प्यार मिला. फिल्म की कहानी लोगों का दिल छू गई. इसके डायलॉग से लेकर गाने तक सब सुपरहिट रहे. यही वजह है कि फैंस इसके दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हांलाकि, अल्लू अर्जुन के फैंस को जानकर दुख होगा कि पुष्पा 2 में पुष्पा (अल्लू अर्जुन) को कई मुश्किलों का सामना करना होगा. फिल्म का सीक्वल इसके पहले पार्ट से काफी अलग होने वाला है. अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ने दुनियाभर ने 300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया है.
वहीं जो लोग पुष्पा 2 में अर्जुन कपूर की एंट्री का इंतजार कर रहे थे, उन्हें अब क्लीयर हो गया कि वो फिल्म का पार्ट नहीं हैं. वैसे आप में से कौन-कौन अल्लू अर्जुन और मलाइका अरोड़ा को फिल्म में देखने के लिये तैयार था.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












