
पुष्कर मेले में विदेशियों की साफा बांध प्रतियोगिता, इस देश के कपल ने मारी बाजी- VIDEOS
AajTak
राजस्थान पर्यटन विभाग ने भारतीय और राजस्थानी संस्कृतिक को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पुष्कर मेले में विदेशी पर्यटकों के लिए साफा बांध प्रतियोगिता और देसी खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें विदेशी पर्यटकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. साफ बांध प्रतियोगिता में आर्जेंटीना के कपल ने पहला स्थान हासिल किया है.
विश्व प्रसिद्ध पुष्कर मेले में राजस्थान पर्यटन विभाग ने विदेशी पर्यटकों के लिए साफा बांध प्रतियोगिता का आयोजन किया. इसके अलावा विदेशी पर्यटकों को देसी खेलों से अवगत कराने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए गए, गिल्ली डंडा, सतोलिया और लंगड़ी टांग जैसे पारंपरिक खेल शामिल थे.इन प्रतियोगिता का उद्देश्य भारतीय और राजस्थानी संस्कृति को आगे बढ़ाना है.
पर्यटन विभाग ने बताया कि भारतीय और राजस्थानी संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पुष्कर मेले में विदेशी पर्यटकों के लिए साफा बांध प्रतियोगिता आयोजन किया गया, जिसमें विदेशी नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.
अर्जेंटीना के कपल ने मारी बाजी
विभाग ने बताया कि इस प्रतियोगिता में अर्जेंटीना की कैथरीना और उनके पार्टनर पाब्लो ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि रूस की ओल्गा और नीदरलैंड के कपल को द्वितीय स्थान से संतोष करना पड़ा. इस प्रतियोगिता में प्रथम आने वाले भारतीय को भी अंत में सम्मानित किया गया. स्थानीय पिंकी नागौर निवासी प्रथम भारतीय रहीं, जबकि कनाडाई महिला द्वितीय रहीं और स्थानीय प्रगति तृतीय रहीं. इनाम देने का मकसद इनका हौसला बनाए रखना है.
यहां देखें वीडियो
उधर, साफा बांध प्रतियोगिता में स्थानीय महिलाओं ने भी कमाल कर दिखाया. प्रथम स्थान पर नागौर निवासी पिंकी रहीं, जिन्होंने अपनी पारंगत तकनीक से सभी को प्रभावित किया. द्वितीय स्थान पर कनाडा की एक महिला ने कब्जा जमाया, जबकि तृतीय स्थान पर स्थानीय निवासी प्रगति रही. सभी विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










