
पुष्कर धामी के लिए कांग्रेस की सीट? खंडूरी-बहुगुणा ने भी सेंध लगाकर सेफ की थी CM की कुर्सी
AajTak
पुष्कर सिंह धामी को छह महीने के अंदर विधायक बनना होगा. ऐसे में सबके मन में ये सवाल है कि धामी किस सीट से चुनाव लड़ते हैं, क्या विपक्षी दल की सीट खाली कराई जाएगी या फिर अपने किसी विधायक की. इससे पहले बीएस खंडूरी और विजय बहुगुणा ने विपक्ष दल के विधायक का इस्तीफा दिलाकर अपनी कुर्सी बचाई थी.
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में खटीमा सीट से हारने के बाद पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री बने हैं. ऐसे में धामी को छह महीने के अंदर विधायक बनना होगा नहीं तो सीएम की कुर्सी गवांनी पड़ सकती है. पुष्कर धामी किस सीट से चुनावी मैदान में किस्मत आजमाने के लिए उतरेंगे, यही सबसे बड़ा सवाल है. उनके विधायक बनने के लिए कांग्रेस या बीजेपी का कौन विधायक अपनी सीट छोड़ेगा.
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी सोमवार शाम दो दिन के दौरे पर दिल्ली पहुंचे हैं. इस दौरान पार्टी हाईकमान सहित कई नेताओं से मुलाकात करेंगे. माना जा रहा है कि वे किसी सीट से चुनाव लड़ेंगे इस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से चर्चा कर सकते हैं. हालांकि, चंपावत के विधायक कैलाश गहतोड़ी सीएम धामी के लिए सीट खाली करने का भी ऐलान कर चुके हैं.
बता दें कि उत्तराखंड राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज है कि मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के लिए बीजेपी अपने नहीं बल्कि विपक्ष के किसी विधायक की सीट खाली करा सकती है. सूबे में 2007 और 2012 में बने मुख्यमंत्री के लिए विपक्षी दल के नेताओं की सीट खाली कराई थी. ऐसे ही यूपी में भी बीजेपी ने राजनाथ सिंह के लिए कांग्रेस के विधायक की सीट रिक्त की थी. यही वजह है कि धामी के लिए बीजेपी किसी विपक्षी विधायक की सीट खाली कराने का दांव खेल सकती है.
खंडूरी के लिए कांग्रेस विधायक ने सीट छोड़ी थी साल 2007 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने पौड़ी गढ़वाल से सांसद भुवन चंद्र खंडूरी के नेतृत्व में लड़ा था. सत्ता मिलने के बाद मुख्यमंत्री का ताज खंडूरी के सिर सजा था, लेकिन उन्हें विधायक बनना था. ऐसे में खंडूरी के लिए धुमाकोट सीट से कांग्रेस विधायक टीपीएस रावत ने इस्तीफा दिया और बीजेपी में शामिल हो गए थे. इस तरह खंडूरी के विधायक बनने का रास्ता साफ हुआ था और टीपीएस रावत ने खंडूरी की पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़कर सांसद बने थे.
बहुगुणा के लिए बीजेपी विधायक ने छोड़ी सीट पांच साल के बाद 2012 के विधानसभा में कांग्रेस ने सत्ता में वापसी की तो मुख्यमंत्री का ताज सांसद विजय बहुगुणा के सिर सजा था. ऐसे में कांग्रेस ने भी बीजेपी को उसी अंदाज में जवाब दिया था, जिसमें उनके विधायक से इस्तीफा दिलाकर सीट खाली कराई गई थी. बहुगुणा के विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस ने बीजेपी में सेंधमारी कर ऊधमसिंह नगर जिले की सितारगंज सीट के विधायक किरण मंडल का इस्तीफा कराया था. इस तरह बहुगुणा ने इस सीट से चुनाव लड़ा और जीतकर विधायक बने.
तिवारी, रावत भी मुख्यमंत्री बनने के बाद विधायक साल 2002 में उत्तराखंड में पहली बार विधानसभा चुनाव हुए थे. कांग्रेस ने किसी भी अपने नेता के सीएम का चेहरा घोषित कर चुनाव नहीं लड़ा था, लेकिन मुख्यमंत्री का ताज नारायण दत्त तिवारी के सिर सजा था. ऐसे में तिवारी के विधायक बनने के लिए कांग्रेस के विधायक योगंबर सिंह रावत ने सीट खाली की थी, जिसके बाद वो विधायक चुने गए थे. इसी तरह वर्ष 2014 में जब विजय बहुगुणा को हटाकर कांग्रेस ने हरीश रावत मुख्यमंत्री बनाया तो केंद्र में मंत्री थे. ऐसे में हरीश रावत के लिए धारचूला के कांग्रेस विधायक हरीश धामी ने अपनी सीट छोड़ दी थी, जहां से जीतकर हरीश रावत विधायक बने थे.

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.



