
'पुलिस हमसे मदद मांग रही थी, भीड़ सेमिनार हॉल तोड़ना चाहती थी...', नर्स ने बयां किया अस्पताल में हमले का मंजर
AajTak
आजतक से खास बातचीत में इस रात आरजी कर अस्पताल में ही मौजूद एक नर्स ने अपना दर्द बयां किया. उन्होंने कहा, 'वे उस सेमिनार रूम (जहां डॉक्टर से रेप-मर्डर हुआ था) को तोड़ देना चाहते थे, उनका मुख्य लक्ष्य यही था. उन्होंने तीसरी मंजिल में घुसने की कोशिश की लेकिन वे नहीं जा सके. उन्होंने दूसरी मंजिल को तहस-नहस कर दिया.'
'हम बुरी तरह डरे हुए थे, रो रहे थे. हमारे चारों ओर एक हिंसक भीड़ थी जो सबकुछ तोड़ देना चाहती थी. कुछ समय पहले तक अस्पताल के बाहर जो लोग (पुलिसकर्मी) हमारी मदद के लिए खड़े थे वो भी अब हमसे ही हिफाजत की आस लगाए हुए थे. ये एक भयानक अनुभव था. हो सकता है कल फिर कुछ महिला कर्मचारियों के साथ दुर्व्यव्यवहार हुआ.' ये दर्द है कोलकाता के उसी आरजी कर अस्पताल की एक नर्स का जहां बुधवार की रात भीड़ ने तोड़फोड़ की है. इसी अस्पताल में करीब एक हफ्ते पहले एक डॉक्टर के साथ रेप-मर्डर की घटना हुई है.
कहानी को समझने के लिए थोड़ा पीछे चलते हैं... 8-9 की दरमियानी रात आरजी कर अस्पताल में एक डॉक्टर की रेप के बाद हत्या कर दी जाती है. इसको लेकर पिछले कई दिनों से देशभर में प्रदर्शन हो रहे हैं. डॉक्टर्स भी इस प्रदर्शन का हिस्सा हैं. इसी बीच कई लेफ्ट संगठनों ने ये ऐलान किया कि बुधवार की रात अस्पतालों के बाहर भारी संख्या में पहुंचकर प्रदर्शन करें. आरजी कर अस्पताल के बाहर भी रात करीब 10 बजे के बाद भीड़ जमा होना शुरू हो गई. 11.20 बजे भीड़ ने बैरिकेड तोड़ दिया और अंदर दाखिल हो गई.
इस भीड़ के दो चेहरे दिखे... बुधवार को जो कुछ हुआ उसमें एक चीज हैरान करने वाली थी. दरअसल, बैरिकेड के एक तरफ वो लोग थे जो दूसरी तरफ नारेबाजी कर रहे लोगों को शांत रहने की अपील कर रहे थे. इसमें आरजी कर अस्पताल के छात्र भी थे और कुछ बेबस पुलिसकर्मी भी. लेकिन दूसरी ओर एक ऐसी भीड़ थी जो बैरिकेड को तोड़कर अस्पताल के अंदर दाखिल हो जाना चाहती थी. वायरल कई वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग लगातार बैरिकेड को झकझोर रहे थे.
इंसाफ की तख्तियां जमीन पर गिरी और... अचानक भीड़ बेकाबू हो गई. जिन हाथों में 'इंसाफ' मांग रही तख्तियां थीं उनमें से कई के हाथों में अब डंडे थे. वो अस्पताल के अंदर थे. भीड़ का ये हिंसक रूप देख चंद पुलिसकर्मी भी जान बचाने के लिए अंदर की ओर भागे जहां अस्पताल के कई कर्मचारी थे. उनमें महिलाएं भी थीं.
फिर क्या था. भीड़ को जो कुछ दिखा उन्होंने सब तोड़ा. वह उस जगह तक भी पहुंचे जहां डॉक्टर के साथ घिनौना कृत्य हुआ था. अस्पताल के हर कोने में तोड़फोड़ की गई. अब भीड़ के इस रूप पर सवाल खड़े हो रहें हैं जिसे और बल मिला है एक नर्स के इस बयान से...
नर्स ने क्या बताया... आजतक से खास बातचीत में इस रात अस्पताल में ही मौजूद एक नर्स ने अपना दर्द बयां किया. उन्होंने कहा, 'वे उस सेमिनार रूम (जहां डॉक्टर से रेप-मर्डर हुआ था) को तोड़ देना चाहते थे, उनका मुख्य लक्ष्य यही था. उन्होंने तीसरी मंजिल में घुसने की कोशिश की लेकिन वे नहीं जा सके. उन्होंने दूसरी मंजिल को तहस-नहस कर दिया. इमरजेंसी वार्ड के अंदर भी पुलिसकर्मी ज्यादा संख्या में नहीं थे. पुलिसकर्मी हमसे मदद मांग रहे थे. कह रहे थे कि हमें अपने वार्ड में कहीं छिपा दो. हम इतना डरे हुए थे कि हमारी जूनियर और सीनियर सभी नर्सें रो रहीं थीं. हो सकता है कि दुर्व्यवहार का एक और मामला कल हुआ हो. हम सब रोते हुए परिसर से बाहर चले गए. यह हमारे लिए एक भयावह अनुभव था.'

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.




