
पुलिस बनकर महिला से ऐंठे 50 हजार रुपये, ऐसे पुलिस के हत्थे चढ़े 3 साइबर ठग
AajTak
बिहार के मुजफ्फरपुर में तीन साइबर अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. तीनों ने एक महिला से पुलिस बनकर 50 हजार रुपये ऐंठ लिये. अपराधियों ने महिला को उसके बेटे को रेप केस में फंसाने और फिर उसकी मदद करने के नाम पर रुपये ठग लिये. इसके बाद पुलिस ने एक टीम गठित की और गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया.
Bihar Cyber Crime : मुजफ्फरपुर में पुलिस बनकर साइबर फ्रॉड करने वाले तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार अपराधियों पर पुलिस बन एक महिला से उसके बेटे को दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार करने और उसकी मदद के नाम पर 50 हजार रुपये का साइबर फ्रॉड करने का आरोप था. महिला की शिकायत परसाइबर थाने में मामला दर्ज किया गया था. साइबर अपराधियों के पास से लैपटॉप मोबाइल और अन्य उपकरण बरामद किया गया.
मिली जानकारी के अनुसार रविवार को ममता कुमारी नाम की एक महिला को साइबर अपराधी ने व्हाट्सएप पर कॉल कर कहा कि उसका बेटा रेप केस में फंसा हुआ है. बेटे को रेप केस से बचना चाहते हैं तो 50 हजार भेज दो. इसके बाद साइबर अपराधियों ने महिला से 50 हजार रुपये की ठगी कर ली. ठगी की शिकार महिला साइबर थाने में पहुंची और मामला दर्ज कराया.
पुलिस बनकर करते थे ठगी इसके बाद साइबर डीएसपी सीमा देवी मामले की जांच में जुट गई. टीम ने तकनीकी बिंदु पर काम करना शुरू कर दिया. इस दौरान शातिर अपराधियों की पहचान की गई. इसके बाद पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू हुई और तीन शातिरों को पुलिस ने धर दबोचा.
ये भी पढ़ें : साइबर फ्रॉड की ट्रेनिंग देने वाला 'गुरु' गिरफ्तार, 400 ठग कर चुका है तैयार... दक्षिणा में ली थी सोने की अंगूठी
लैपटॉप, कैश और मोबाइल बरामद गिरफ्तार अपराधियों के पास से नकद रुपये, लैपटॉप, मोबाइल और अन्य साइबर फ्रॉड के उपकरण बरामद किए गए. गिरफ्तार अपराधी की पहचान मोहम्मद इमरान अंसारी के पुत्र शाहिद अफरीदी और रसियामियां के पुत्र अरुजुद्दीन के रूप में की गई. दोनों छोटी मोतीपुर, जिला पूर्वी चंपारण के रहने वाले हैं. वहीं तीसरा आफताब का पुत्र एहसान आलम मझौलिया जिला बेतिया का रहने वाला है.
साइबर अपराधियों का विदेशों में भी कनेक्शन सिटी एसएसपी अवधेश सरोज दीक्षित ने बताया कि जिले में इन दिनों लगातार पुलिस बनकर लोगों से ठगी की जा रही थी. ऐसा ही एक मामला साइबर थाने में दर्ज किया गया. इसके बाद साइबर डीएसपी के नेतृत्व में टीम ने काम करना शुरू कर दिया. इसके बाद तीन साइबर अपराधी की गिरफ्तारी की गई है. महिला से लिए गए पैसा में कुछ पैसा को होल्ड करवा दिया गया है. इनका बहुत बड़ा गिरोह है. इनके कई विदेशों में भी कनेक्शन है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



