
पुलिस कस्टडी, आरोपी की मौत और घरवालों का इल्जाम... अब उलझती जा रही है अनुज थापन की मौत की गुत्थी
AajTak
इसी साल 14 अप्रैल को सलमान खान के घर के बाहर हुए शूटआउट के मामले में जिस ट्विस्ट एंड टर्न की शुरुआत हुई थी. वो हर दिन के साथ बढ़ती ही जा रही है. पहली मई को इस केस के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए एक आरोपी अनुज थापन ने क्राइम ब्रांच के लॉकअप में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी.
Galaxy Apartment Firing Case: सुपर स्टार सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पर फायरिंग करने के लिए अनुज थापन नाम के अपराधी ने हथियार मुहैया कराए थे. मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने उसे पंजाब से गिरफ्तार कर लिया था. लेकिन पुलिस हिरासत में उसकी संदिग्ध मौत हो गई. जिस पर अब कई सवाल उठ रहे हैं. अनुज के घरवालों का इल्जाम है कि वो खुदकुशी नहीं कर सकता था. ये सीधे तौर पर कत्ल का मामला है.
हवालात में फांसी लगाकर अनुज ने दी जान इसी साल 14 अप्रैल को सलमान खान के घर के बाहर हुए शूटआउट के मामले में जिस ट्विस्ट एंड टर्न की शुरुआत हुई थी. वो हर दिन के साथ बढ़ती ही जा रही है. पहली मई को इस केस के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए एक आरोपी अनुज थापन ने मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच की हवालात में गले में फंदा लगा कर खुदकुशी कर ली थी. लेकिन अब मरने वाले शख्स के घरवालों ने जो इल्ज़ाम लगाया है, वो चौंकाने वाला है.
जांच के दायरे में खुद पुलिस उनका कहना है कि उनके बेटे अनुज थापन की मुंबई पुलिस ने दबाव में जान ले ली. क्योंकि एक तरफ बॉलीवुड सेलिब्रिटी सलमान खान हैं तो दूसरी तरफ गरीब मजदूर. मामला कितना संगीन है, इसे इसी बात से समझा जा सकता है कि ये सुसाइड की ये वारदात कस्टोडियल डेथ के दायरे में आती है और ऐसे मामलों की जांच की जिम्मेदारी अक्सर सीआईडी के हवाले की जाती है, क्योंकि जांच के दायरे में कोई और नहीं बल्कि खुद पुलिस होती है. और मुंबई में हुई इस लेटेस्ट कस्टोडियल डेथ के केस में भी कुछ ऐसा ही है.
पुलिस पर लग रहे संगीन इल्जाम हवालात के वॉशरूम में अपने गले में फंदा लगाने वाले अनुज थापन के घरवालों ने इस मौत पर शक जताया है. घरवालों ने कहा है कि इस मामले की जांच होनी चाहिए कि आखिर अनुज की जान कैसे गई? और तो और अनुज के गांव के सरपंच मनोज गोदारा ने भी इस मामले में मुंबई पुलिस के दबाव में होने की बात कही और कहा कि पुलिस ने ही अनुज की जान ले ली और उसे खुदकुशी का रूप दे दिया.
शूटआउट से दहल गया था देश 14 अप्रैल को गैलेक्सी अपार्टमेंट पर हुए हमले की तस्वीरों ने पूरे देश को दहला दिया था. जब देश के चहेते स्टार सलमान खान के घर बाइक से आए दो बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी. इसके बाद जांच आगे बढ़ी और फायरिंग करने वाले दोनों शूटर गुजरात के भुज से पकड़ लिए गए थे. लेकिन अब उस वारदात के 17 दिन बाद इस मामले में आए एक नये ट्विस्ट ने हर किसी को चौंका दिया है.
केस में आया नया ट्विस्ट ट्विस्ट ये है कि इस केस के एक अहम आरोपी ने मुंबई पुलिस की हिरासत में ही फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली है. ये वो मुल्जिम है, जिसे मुंबई क्राइम ब्रांच ने शूटआउट के सिलसिले में गिरफ्तार किया था और उस पर सलमान के घर पर फायरिंग करने वाले शूटरों को हथियार सप्लाई करने का इल्जाम था.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



