
'पुलवामा हमले में इस्तेमाल विस्फोटक नागपुर से भेजा गया था', कांग्रेस नेता नाना पटोले का सनसनीखेज दावा
AajTak
अपने विवादित बयानों के चलते अक्सर सुर्खियों में रहने वाले महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने अब पुलवामा हमले को लेकर बड़ा बयान दिया है. नाना पटोले ने दावा किया है कि पुलवामा हमले में जो विस्फोटक प्रयोग हुआ था, वो नागपुर से आया था.
महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने पुलवामा हमले को लेकर सनसनीखेज बयान दिया है. पटोले ने कहा कि पुलवामा में जो हमला हुआ था, उस दौरान जिन विस्फोटकों का इस्तेमाल हुआ था वो नागपुर से गए थे. पटोले ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने अब तक कोई जांच नही की. पटोले ने यह बात रविवार को नागपुर में आयोजित महाविकास आघाडी की सभा के दौरान कही.
क्या कहा पटोले ने
नाना पटोले ने अपने भाषण में कहा, 'पृथ्वीराज चव्हाण (कांग्रेस नेता) जी, ने अपने भाषण मे बताया कि कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने परसों जो कुछ खुलासा किया वो विस्फोटक बयान है. जिस प्रकार से पुलवामा में विस्फोट हुआ उसमें हमारे चालीस जवान शहीद हो गए. आपकी जानकारी के लिये बता दूं वो 300 किलो विस्फोटक था, जो नागपुर से लाया गया था. उसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए. अब उस घटना को चार साल हो गए हैं. नागपुर से विस्फोटक गए वो कहां गए? भेजने वाला कौन था? इसकी जांच अब तक नहीं हुई. फिलहाल जो हालात हैं वो बहुत ही भयानक हैं.'
मलिक ने किया था ये दावा
दरअसल, जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल रहे सत्यपाल मलिक ने एक इंटरव्यू में पुलवामा हमले की एक वजह केंद्र सरकार की खामी को बताया था.सत्यपाल मलिक जम्मू कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश बनने से पहले यहां के आखिरी राज्यपाल थे. जिस वक्त पुलवामा हमला हुआ, उस वक्त भी वह राज्यपाल के पद पर आसीन थे. एक इंटरव्यू के दौरान सत्यपाल मलिक ने उस वक्त के गृहमंत्री राजनाथ सिंह पर सवाल खड़े किए तो वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी जिक्र किया.
क्या हैं सत्यपाल मलिक के दावे?

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










