
पुतिन-बुश की 24 साल पुरानी सीक्रेट चैट आई सामने, पाकिस्तान को लेकर जताई थी चिंता
AajTak
16 जून 2001 को स्लोवेनिया में पुतिन और बुश के बीच पहली बैठक 16 जून 2001 को हुई थी. इस दौरान पुतिन ने कहा था कि पाकिस्तान केवल एक सैन्य शासन है, जिसे परमाणु हथियार मिल गए हैं.
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्लू बुश के बीच की 2001 की बातचीत के ट्रांसक्रिप्ट को हाल ही में सार्वजनिक किया गया है. इस बातचीत में पुतिन ने पाकिस्तान को लेकर चिंता जताई.
इस बातचीत को अमेरिकी नेशनल सिक्योरिटी आर्काइव ने सूचना की स्वतंत्रता अधिनियम के तहत सार्वजनिक किया है. बुश और पुतिन के बीच 2001 से 2008 तक हुई बैठकों और टेलीफोन बातचीत के ट्रांसक्रिप्ट सार्वजनिक कर दिए गए हैं, जिनसे अमेरिका और रूस संबंधों का पता चलात है. जहां दोनों देशों के बीच 9/11 हमले के बाद की दोस्ती का पता चलता है. लेकिन धीरे-धीरे यह अविश्वास, टकराव और परमाणु चेतावनियों तक पहुंचती है.
इन दस्तावेजों से साफ है कि व्लादिमीर पुतिन 2001 में जॉर्ज डब्ल्यू. बुश के बेहद करीबी सहयोगी थे. दोनों नेताओं की प्राथमिकता आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई पर थी. बुश के लिए अल-कायदा और पुतिन के लिए चेचन विद्रोही टारगेट पर थे. पुतिन ने चेचन लड़ाकों को सीधे बिन लादेन से जोड़ते हुए कहा कि ये लड़ाके लादेन के स्टूडेंट हैं. जबकि बुश ने इस साझेदारी से प्रभावित होकर पुतिन को वह नेता बताया जिसे वे मुसीबत के समय अपने साथ देखते हैं. इस दौर में रूस ने अफगानिस्तान में अमेरिकी कार्रवाई को समर्थन दिया और मध्य एशिया में अमेरिकी मौजूदगी पर भी शुरुआती सहमति बनी.
लेकिन राष्ट्रपति पुतिन और जॉर्ज बुश के बीच 16 जून 2001 को स्लोवेनिया में बैठक के दौरान पाकिस्तान का जिक्र हुआ था. इस दौरान पुतिन और बुश ने पाकिस्तान को लेकर चर्चा की और उनके परमाणु कार्यक्रम पर चिंता जताई. पुतिन ने बुश से कहा कि मुझे पाकिस्तान को लेकर चिंता होती है. यहां परमाणु हथियार संपन्न सैन्य शासन है. यहां कोई लोकतंत्र नहीं है. लेकिन इसके बावजूद पश्चिमी देश इनकी कोई आलोचना नहीं करते. हमें इसके बारे में बात करनी चाहिए. इस पर बुश कहते हैं कि मुझे खुशी होगी.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.








