
पुतिन के भारत दौरे से पहले मजबूत दोस्ती पर लगेगी मुहर, रूसी संसद में रक्षा समझौते पर आज मतदान
AajTak
रूस की संसद के निचले सदन 'स्टेट डूमा' में मंगलवार को भारत के साथ एक महत्वपूर्ण रक्षा समझौते की पुष्टि के लिए मतदान होगा. यह कदम राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा से ठीक पहले उठाया गया है. यह समझौता दोनों देशों की सेनाओं के बीच लॉजिस्टिक सपोर्ट, संयुक्त सैन्य अभ्यास, मानवीय मिशन और आपदा प्रबंधन अभियानों में तालमेल को सरल और मजबूत बनाएगा.
रूस की संसद का निचला सदन, स्टेट डूमा, मंगलवार को भारत के साथ एक अहम रक्षा समझौते RELOS (Reciprocal Exchange of Logistics Agreement) की पुष्टि के लिए मतदान करेगा. यह मतदान विशेष प्राथमिकता क्रम में रखा गया है, क्योंकि यह कदम राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की आगामी भारत यात्रा से सीधे तौर पर जुड़ा हुआ है. पुतिन गुरुवार से दो दिन की यात्रा पर भारत पहुंचेंगे, जहां वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वार्षिक शिखर वार्ता करेंगे.
यह रक्षा समझौता दोनों देशों के बीच सैन्य सहयोग को नई मजबूती देने वाला माना जा रहा है. RELOS समझौता मुख्य रूप से संयुक्त सैन्य अभ्यास, मानवीय सहायता, आपदा राहत अभियानों और अन्य ऑपरेशन के दौरान दोनों सेनाओं को एक-दूसरे के सैन्य ठिकानों और संसाधनों का उपयोग करने की सुविधा प्रदान करता है. इससे ऑपरेशनल लागत कम होने के साथ-साथ आपात स्थितियों में प्रतिक्रिया क्षमता भी तेज होगी.
यह भी पढ़ें: पुतिन के दौरे पर सबसे बड़ी डील की तैयारी... PAK-चीन को मिलेगा क्लियर मेसेज
इस महत्वपूर्ण दस्तावेज पर हस्ताक्षर 18 फरवरी 2025 को मॉस्को में हुए थे. भारत की ओर से इसके लिए भारत के राजदूत विनय कुमार, और रूस की ओर से तत्कालीन उप-रक्षा मंत्री अलेक्ज़ेंडर फोमिन मौजूद थे. इस समझौते को दोनों देशों के "प्रिविलेज्ड स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप" को और गहरा करने वाला कदम माना जा रहा है.
यह भी पढ़ें: रूस की यूक्रेन से जंग रखने की तैयारी! पुतिन ने रिकॉर्ड मिलिट्री बजट को दी मंजूरी
राष्ट्रपति पुतिन की नई दिल्ली यात्रा के दौरान व्यापार, ऊर्जा, रक्षा और रणनीतिक सहयोग जैसे अनेक क्षेत्रों में ठोस घोषणाओं की संभावना है. विशेषज्ञों का मानना है कि बदलते वैश्विक हालात में भारत-रूस की साझेदारी का महत्व और अधिक बढ़ गया है, और RELOS की पुष्टि इस दिशा में एक बड़ी उपलब्धि होगी.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.








