
पुणे में बीच सड़क पर समलैंगिक पार्टनर को घोंप दिया चाकू, तड़प-तड़पकर मौत
AajTak
पुणे के वघोली में एक युवक ने अपने ही समलैंगिक पार्टनर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. फिर मौके से फरार हो गया. घायल युवक को किसी राहगीर ने अस्पताल पहुंचाया. लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. फिलहाल पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुट गई है.
महाराष्ट्र के पुणे में एक युवक ने अपने ही गे पार्टनर (समलैंगिक) पर धारदार हथियार से हमला करके मौत के घाट उतार दिया. फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है. मामला वघोली इलाके का है. यहां एक लड़के ने बीच सड़क पर 21 साल के युवक पर तेजधार हथियार से हमला किया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.
उसके बदन से खून बहने लगा. वह दर्द से कराहते हुए मदद के लिए चीख-पुकार मचाने लगा. लेकिन हमलावर को उस पर बिल्कुल भी तरस नहीं आया. वो उसे लहूलुहान में वहीं छोड़कर फरार हो गया. तभी दर्द से कराह रहे लड़के को किसी शख्स ने देखा तो वह मदद के लिए वह आगे आया. उसने तुरंत गाड़ी से घायल युवक को अस्पताल ले जाने लगे.
एक न्यूज के मुताबिक, रास्ते में घायल युवक ने उसे बताया कि वह बीबीए का स्टूडेंट है और वघोली के एक हॉस्टल में रहता है. उसके बॉयफ्रेंड ने ही उस पर चाकू से जानलेवा हमला किया है. उसने हमलावर का नाम भी शख्स को बताया. लेकिन जैसे ही घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर ली है. आरोपी युवक की तलाश की जा रही है. लोनीकांड पुलिस ने बताया कि हम इस मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं. शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है. मृतक के घर वालों को भी सूचना दे दी गई है. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
खाना स्वादिष्ट न नहीं लगा तो मां को ही मार डाला
वहीं, दो दिन पहले ठाणे जिले के एक शख्स ने अपनी मां को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया. वो भी सिर्फ इसलिए क्योंकि उन्होंने जो खाना उसे दिया था वो उसे स्वादिष्ट नहीं लगा. शख्स ने मां से इसी बात को लेकर झगड़ा करना शुरू कर दिया फिर दरांती से उनकी गर्दन पर हमला कर दिया. जिसके बाद खून से लथपत महिला ने बेटे के सामने ही दम तोड़ दिया. एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, पड़ोसियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










