
पुणे पोर्श कार कांड: दो दिन की पुलिस हिरासत में भेजे गए आरोपी के पिता विशाल अग्रवाल
AajTak
पुणे पोर्श कांड के आरोपी नाबालिग लड़के के पिता विशाल अग्रवाल को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है. उन्हें मंगलवार को औरंगाबाद से गिरफ्तार किया गया था. गिरफ्तारी से पहले विशाल ने पुलिस को चकमा देने की पूरी कोशिश की थी.
Pune Porsche Car Case: पुणे पोर्श कांड के आरोपी नाबालिग लड़के के पिता विशाल अग्रवाल को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है. पुणे सेशन कोर्ट के आदेश के तहत वो 24 मई तक पुलिस की हिरासत में रहेंगे. इस दौरान उनसे पूछताछ की जाएगी. उन्हें मंगलवार को औरंगाबाद से गिरफ्तार किया गया था. गिरफ्तारी से पहले विशाल ने पुलिस को चकमा देने की पूरी कोशिश की थी. इसकी साजिश उन्होंने अपने खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद ही रच ली थी. लेकिन पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, जीपीएस और उनके रिश्तेदारों से मिली इनपुट के आधार पर धर दबोचा.
विशाल अग्रवाल अपने खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद पुणे से फरार हो गए थे. पुलिस को चकमा देने के लिए उनके घर से तीन कारें निकली थीं. एक कार को वो खुद ड्राइव कर रहे थे, बची दो कारों को उनके ड्राइवर चला रहे थे. वो अपनी कार से मुंबई के लिए निकले, जबकि एक ड्राइवर गोवा, तो दूसरा कोल्हापुर की ओर निकल गया. इसके बाद उन्होंने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया. दूसरे नंबर से परिवार के संपर्क में आ गए.
उन्होंने रास्ते में अपनी कार भी बदल ली. अपने एक दोस्त की कार लेकर छत्रपति संभाजीनगर की ओर निकल गए. इस दौरान दौंड में अपने फार्म हाउस भी गए. बीच-बीच में अपने परिजनों को अपनी लोकेशन बताते रहे. सोमवार की रात वो अपने ड्राइवर के साथ संभाजीनगर के एक लॉज में रुके. इधर क्राइम ब्रांच उनके पीछे लगी रही. जीपीएस के जरिए उनके लोकेशन को ट्रेस किया गया. सीसीटीवी में उनकी फुटेज मिली, जिससे उनकी पहचान हो गई.
सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात उनको छत्रपति संभाजीनगर के उस लॉज से गिरफ्तार कर लिया गया, जहां वो ठहरे हुए थे. उन्हें पुणे की जिला अदालत में पेश किया जाएगा. इससे पहले सोमवार को पुलिस ने हाईकोर्ट से नाबालिग आरोपी पर वयस्क अभियुक्त के रूप में मुकदमा चलाने की अनुमति मांगी. निचली अदालत ने पुलिस की अपील को खारिज कर दिया था. पुलिस का कहना है कि इस घटना की जांच के लिए कई टीमें बनाई गई हैं.
स्पोर्ट्स कार पोर्श से नाबालिग ने दो इंजीनियरों को रौंदा
बताते चलें कि हिट एंड रन की ये घटना 19 मई की सुबह की है. पुणे के कल्याणी नगर इलाके में रियल एस्टेट डेवलपर विशाल अग्रवाल के 17 वर्षीय बेटे ने अपनी स्पोर्ट्स कार पोर्श से बाइक सवार दो इंजीनियरों को रौंद दिया था, जिससे दोनों की मौत हो गई. इस घटना के 14 घंटे बाद आरोपी नाबालिग को कोर्ट से कुछ शर्तों के साथ जमानत मिल गई. कोर्ट ने उसे 15 दिनों तक ट्रैफिक पुलिस के साथ काम करने और सड़क दुर्घटनाओं के प्रभाव-समाधान पर 300 शब्दों का निबंध लिखने का निर्देश दिया था. हालांकि, पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी शराब के नशे में था और बेहद तेज गति से कार को चला रहा था.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



