
पुणे ड्रग्स पार्टी केस: खड़से के दामाद की ब्लड रिपोर्ट निगेटिव, लेकिन चलता रहेगा केस
AajTak
पुणे के चर्चित 'ड्रग्स पार्टी केस' में बड़ा मोड़ आया है. फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की रिपोर्ट में पूर्व मंत्री एकनाथ खड़से के दामाद प्रांजल खेवलकर और छह अन्य आरोपियों की ब्लड रिपोर्ट निगेटिव आई है. रिपोर्ट के अनुसार, किसी ने भी मौके पर ड्रग्स का सेवन नहीं किया था. हालांकि पुलिस का कहना है कि मामला नशे के सेवन का नहीं बल्कि मादक पदार्थों की बरामदगी और कब्जे का है.
महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री एकनाथ खड़से के दामाद डॉक्टर प्रांजल खेवलकर और अन्य छह आरोपियों के बहुचर्चित पुणे 'ड्रग्स पार्टी केस' में नया अपडेट सामने आया है. फॉरेंसिक साइंस लेबोरेट्री (FSL) की ब्लड रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि सभी सात आरोपियों ने मौके पर ड्रग्स का सेवन नहीं किया था. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को जानकारी दी कि ब्लड सैंपल की जांच में किसी भी आरोपी के खून में नशे का अंश नहीं मिला.
खड़से के दामाद की ब्लड रिपोर्ट निगेटिव
पुणे क्राइम ब्रांच ने 27 जुलाई की तड़के खड़से के दामाद खेवलकर और छह अन्य को शहर के पॉश इलाके खराड़ी स्थित एक स्टूडियो अपार्टमेंट से गिरफ्तार किया था. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 2.7 ग्राम कोकीन जैसी सामग्री, 70 ग्राम गांजा, एक हुक्का पॉट, कई तरह के फ्लेवर और बीयर-शराब की बोतलें जब्त की थीं. पुलिस का दावा है कि बरामद पदार्थों की जांच रिपोर्ट में इन्हें कोकीन, गांजा और एमडी (मेफेड्रोन) के तौर पर कन्फर्म किया गया है.
खड़से के दामाद बने रहेंगे मुख्य आरोपी
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, ब्लड रिपोर्ट निगेटिव आने की वजह यह है कि छापा पार्टी की शुरुआत में ही पड़ गया था और आरोपियों ने उस वक्त तक ड्रग्स का सेवन नहीं किया था. हालांकि अधिकारियों ने साफ किया कि इससे केस पर कोई असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि आरोप 'कब्जे और बरामदगी' पर आधारित हैं, न कि सेवन पर, इसीलिए आरोपियों पर नशा करने से जुड़ी धाराएं नहीं लगाई गई हैं.
क्राइम ब्रांच का दावा है कि खेवलकर को इस पार्टी और ड्रग्स की पूरी जानकारी थी. पुलिस ने बताया कि एक चैट में खेवलकर ने खुद 'माल' (ड्रग्स) रखने को लेकर निर्देश दिए थे. इसी आधार पर उन्हें भी मुख्य आरोपी बनाया गया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.










