
पुणे: गटर के ऊपर जलाए पटाखे, ढक्कन फट और हुआ जोरदार धमाका, 5 बच्चे घायल
AajTak
पुणे के सिंहगढ़ इलाके में पटाखे फोड़ने के दौरान नाली के चैंबर का ढक्कन फटने से पांच बच्चे घायल हो गए. बच्चों ने ड्रेन चैंबर के ढक्कन पर पटाखे फोड़े, जो संभवतः नीचे जमा गैस के जलने के कारण फट गया.
दिवाली का त्योहार नजदीक आते ही धमाकों से लेकर आग लगने तक की कई घटनाएं सामने आती हैं. अधिकतर मामलों में लोगों की ही बेवकूफियों के चलते ऐसे हादसे होते हैं. महाराष्ट्र में पुणे के सिंहगढ़ इलाके में पटाखे फोड़ने के दौरान नाली के चैंबर का ढक्कन फटने से पांच बच्चे घायल हो गए. एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी है. सिंहगढ़ पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक राघवेंद्र क्षीरसागर ने बताया कि घटना रविवार को नरहे इलाके में हुई.
उन्होंने कहा, 'ऐसा लगता है कि बच्चों ने ड्रेन चैंबर के ढक्कन पर पटाखे फोड़े, जो संभवतः नीचे जमा गैस के जलने के कारण फट गया. बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.'
पटाखों के चलते हादसे का ये इस साल का कोई पहला मामला नहीं है. पहले भी लगातार इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं. दो दिन पहले ही हैदराबाद में एक पटाखे की दुकान में भीषण आग लग गई थी. इसके चलते 8 गाड़ियां जलकर खाक हो गईं. सुल्तान बाजार एसीपी के शंकर ने कहा कि आग रात करीब को 10.30-10.45 बजे बुझा दिया गया.
इस हादसे में एक रेस्टोरेंट पूरी तरह जल गया है. 7-8 कारें जल गई हैं. एक महिला को मामूली चोटें आई हैं. उन्होंने कहा कि पटाखा दुकान का नाम पारस फायरवर्क्स है. दुकान के पास कोई सर्टिफिकेट नहीं है. यह एक अवैध दुकान थी. हम उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे. रेस्टोरेंट को नुकसान पहुंचा है. आग रेस्टोरेंट में लगी और इसका असर आसपास के इलाकों पर पड़ा है. उन्होंने कहा कि अगर यह रिहायशी इलाका होता तो ज्यादा नुकसान हो सकता था.
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दुकान से धुआं उठ रहा था, जिसकी वजह से स्थानीय लोगों और राहगीरों का ध्यान इस ओर गया और उन्होंने दमकल अधिकारियों को सूचित किया.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.




